
इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सीए मई 2025 (ICAI CA May) परीक्षा की तारीखों की घोषणा कर दी है। आईसीएआई सीए मई 2025 (ICAI CA May 2025) फाउंडेशन परीक्षा 15 से 21 मई तक आयोजित की जाएगी। सीए मई 2025 पंजीकरण 1 मार्च से शुरू होगा। बिना विलंब शुल्क के सीए मई 2025 पंजीकरण 14 मार्च को बंद हो जाएंगे।
इसके अलावा, पोस्ट क्वालिफिकेशन कोर्स परीक्षा (जैसे इंटरनेशनल टैक्सेशन असेसमेंट टेस्ट – INTTAT) भी आयोजित की जाएगी, जो केवल संस्थान के सदस्यों के लिए है। यह परीक्षा भारत के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी, जब पर्याप्त संख्या में उम्मीदवार परीक्षा में बैठने के लिए पंजीकरण करेंगे।
12 मई 2025 (सोमवार) को बुद्ध पूर्णिमा के कारण कोई परीक्षा आयोजित नहीं होगी, क्योंकि यह एक अनिवार्य केंद्रीय सरकारी अवकाश है।




Add comment