
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई 2025) मेन की सेशन वन की परीक्षाएं 22 से 30 जनवरी के बीच आयोजित की जाएंगी। जेईई मेन्स बीटेक परीक्षा का पेपर 1 इस महीने 22, 23, 24, 28 और 29 जनवरी को होना है। पेपर 2 जेईई मेन B.Arch/B.Plan परीक्षा का आयोजन 30 जनवरी को होगा। जेईई मेन 2025 की परीक्षा देश के 284 शहरों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा से तीन दिन पहले एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। जेईई मेन सेशन 2 का आयोजन 1 से 8 अप्रैल के बीच होगा।
बहरहाल, जेईई मेन्स की सेशन वन की परीक्षा को लेकर इस बार कई तरह की व्यवस्थाएं की जा रही हैं। बताया जा रहा है कि इस बार जेईई मेन परीक्षा की निगरानी एआई के माध्यम से होगी। जेइई परीक्षा को लेकर कई तरह के सुरक्षा निर्देश जारी किए गए हैं। इसमें परीक्षार्थियों की जांच से लेकर सीसीटीवी मॉनीटरिंग तक शामिल हैं।
जेईई मेन परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों की जांच तीन लेवल पर होगी। इसके अलावा परीक्षा केंद्रों की निगरानी सीसीटीवी कैमरे से की जाएगी। इसकी मॉनिटरिंग एक जगह से होगी। इस दौरान निगरानी के लिए एआई का भी उपयोग किया जाएगा। इस बार परीक्षा केंद्र पर स्टूडेंटस को अंगूठे के निशान नहीं लगाने होंगे।
जेईई मेन परीक्षा के दौरान परीक्षा देने आने वाले परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड और आईडी कार्ड क्यूआर कोड के जरिये स्कैन किए जाएंगे। यही नहीं जेईई मेन परीक्षा में स्टूडेंटस को जूते, फुल शर्ट, बड़े बटन वाले कपड़े, ज्यादा डॉर्क कलर के कपड़े पहनकर आने पर रोक है। परीक्षार्थी जींस, कुर्ता, सलवार शूट, लंबी स्कर्ट, टी शर्ट और शर्ट पहनकर परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।
गौरतलब है कि एनटीए ने सत्र 1 (जनवरी सेशन) के लिए जेईई मेन 2025 पंजीकरण (JEE main 2025 registration in hindi) प्रक्रिया 28 अक्टूबर 2024 को शुरू की थी। आवेदन की अंतिम तिथि 22 नवंबर 2024 तक थी। इस साल करीब 13 लाख स्टूडेंट्स ने जेईई मेन 205 के लिए पंजीकरण किया है। जेईई मेन 2025 परीक्षा कंप्यूटर आधारित परीक्षा के रूप में आयोजित की जाएगी। जेईई मेन 2025 परीक्षा के जनवरी सेशन के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके या वर्ष 2025 में शामिल होने जा रहे उम्मीदवार, जेईई मेन परीक्षा के लिए आवेदन करने के पात्र थे।
बता दें कि संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई मेन), एनटीए द्वारा मुख्य रूप से इंजीनियरिंग और आर्किटेक्चर के स्नातक कार्यक्रमों के लिए आयोजित की जाने वाली एक प्रवेश परीक्षा है। इन तकनीकी स्नातक कार्यक्रमों में प्रवेश पाने के इच्छुक छात्र इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
जेईई मेन में दो पेपर होते हैं। छात्र इनमें से एक या दोनों का विकल्प चुन सकते हैं। जेईई मेन 2025 के प्रश्नपत्र एमसीक्यू होंगे। जेईई मेन पेपर 1 के स्कोर के जरिए एनआईटी, आईआईआईटी, सीएफटीआई और कई अन्य प्रमुख कॉलेजों के यूजी प्रोग्रोमों में प्रवेश दिया जाता है। जबकि पेपर 2 बी.आर्क और बी.प्लानिंग में प्रवेश करने वाले छात्रों के लिए होता है।
जेईई मेन 2025 के पाठ्यक्रम में एनसीईआरटी कक्षा 11 और 12 के भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित के महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं। जेईई मेन के पेपर में दो सेक्शन होंगे। सेक्शन ए में 20 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे जबकि सेक्शन बी में अब 5 संख्यात्मक प्रश्न होंगे। नए बदलावों के अनुसार सेक्शन बी में उम्मीदवारों को सभी पांच प्रश्न हल करने होंगे। परीक्षा की अवधि 3 घंटे है और कुल अंक 300 होंगे।
हाई-वेटेज जेईई मेन भौतिकी विषय
गति के नियम- इस इकाई के अंतर्गत, ध्यान में रखने योग्य महत्वपूर्ण विषय हैं बल और जड़ता, न्यूटन का गति का पहला नियम; संवेग, न्यूटन का गति का दूसरा नियम और आवेग, न्यूटन का गति का तीसरा नियम। इन विषयों का वेटेज 4% है।
गुरुत्वाकर्षण- गुरुत्वाकर्षण का सार्वभौमिक नियम। गुरुत्वाकर्षण के कारण त्वरण और ऊंचाई और गहराई के साथ इसकी भिन्नता। विषय का वेटेज 2% है।
ठोस और तरल पदार्थ के गुण- लोचदार व्यवहार, तनाव-तनाव संबंध, हुक का नियम, यंग का मापांक, कठोरता का मापांक।
हाई-वेटेज जेईई मेन रसायन विज्ञान विषय
पदार्थ की अवस्थाएं- पदार्थ का ठोस, तरल और गैसीय अवस्था में वर्गीकरण।
परमाणु संरचना- थॉमसन और रदरफोर्ड परमाणु मॉडल और उनकी सीमाएं; विद्युत चुम्बकीय विकिरण की प्रकृति, फोटोइलेक्ट्रिक प्रभाव; हाइड्रोजन परमाणु का स्पेक्ट्रम।
संतुलन – रासायनिक प्रक्रियाओं से जुड़ा संतुलन, आयनिक संतुलन, भौतिक प्रक्रियाओं से जुड़ा संतुलन।
हाई-वेटेज जेईई मेन गणित विषय
समुच्चय, संबंध और कार्य- समुच्चय और उनका प्रतिनिधित्व: समुच्चय और उनके बीजगणितीय गुणों का संघ, पावर सेट; रिलेशन, टाइप ऑफ रिलेशंस, इक्यूवैलेंस रिलेशंस, फंक्शन, वन-वन, इनटू एंड ऑनटू फंक्शंस, कम्पोजिशन ऑफ फंक्शंस।
मैट्रिक्स एंड डिटरमिनेशंस – मैट्रिक्स, अलजेब्रा ऑफ मैट्रिक्स, मैट्रिक्स के प्रकार, डिटरमिनेशन एंड मैट्रिक्स ऑफ ऑर्डर टू एंड थ्री, डिटरमिनेशन ऑफ प्रोपर्टिंज, इवैलुएशन ऑफ डिटरमिनेशन।
मैथेमेटिकल इंडक्शन- गणितीय प्रेरण का सिद्धांत और इसके सरल अनुप्रयोग।




Add comment