Edinbox Hindi

ग्रेट स्कॉलरशिप के जरिए ब्रिटेन की टॉप यूनिवर्सिटी में पढ़ सकते हैं भारतीय छात्र, मिलेंगे 10.50 लाख रुपये 

ब्रिटिश काउंसिल भारत के छात्रों को पढ़ाई के लिए ‘ग्रेट स्कॉलरशिप 2025’ दे रहा है। इस स्कॉलरशिप के जरिए भारतीय छात्र ब्रिटेन में पोस्टग्रेजुएट कोर्सेज की पढ़ाई कर सकते हैं। ये स्कॉलरशिप ब्रिटिश सरकार के GREAT Britain कैंपेन के साथ मिलकर दी जा रही है। जिन छात्रों को इस स्कॉलरशिप के लिए अप्लाई करना है, वे एलिजिबिलिटी क्राइटीरिया और अन्य जानकारी के लिए britishcouncil.in/study-uk/scholarships/great-scholarships पर जा सकते हैं।

ब्रिटिश काउंसिल सांस्कृतिक संबंधों और शैक्षिक अवसरों के लिए ब्रिटेन का अंतरराष्ट्रीय संगठन है। यह स्कॉलरशिप एक साल के पोस्टग्रेजुएट कोर्स की ट्यूशन फीस के लिए कम से कम 10,000 पाउंड (लगभग 10.50 लाख रुपये) की है। भारतीय छात्रों को ब्रिटेन में पढ़ाई करने के लिए अलग-अलग सब्जेक्ट्स में कुल मिलाकर 26 स्कॉलरशिप दी जा रही हैं। ब्रिटेन में पढ़ाई करना काफी ज्यादा खर्चीला है, लेकिन इस स्कॉलरशिप के जरिए भारतीय छात्र आसानी से ब्रिटेन जैसे देश की टॉप यूनिवर्सिटी में पढ़ सकते हैं।

2025 में होने वाले एडमिशन के लिए तीन तरह की स्कॉलरशिप दी जा रही है। 21 स्कॉलरशिप मुख्य विषयों में पढ़ाई करने वाले छात्रों को दी जाएगी। दो स्कॉलरशिप जस्टिस एंड लॉ से जुड़े कोर्सेज में पोस्टग्रेजुएट पढ़ाई करने वालों के लिए हैं। तीन स्कॉलरशिप साइंस और टेक्नोलॉजी (STEM) में पढ़ाई करने वाले छात्रों को मिलेगी। इस तरह ब्रिटिश काउंसिल हर तरह के कोर्सेज की पढ़ाई के लिए स्कॉलरशिप दे रहा है। इस स्कॉलरशिप के जरिए भारतीय छात्र ब्रिटेन में आसानी से पढ़ने के सपने को पूरा कर पाएंगे। भारतीय छात्रों को कई तरह के सब्जेक्ट्स की पढ़ाई करने की आजादी भी मिल रही है।

ब्रिटिश काउंसिल, एजुकेशन इंडिया की डायरेक्टर रित्तिका चंदा पर्रुक MBE ने कहा, “ग्रेट स्कॉलरशिप भारतीय छात्रों को ब्रिटेन में पोस्टग्रेजुएट पढ़ाई करने का एक अनमोल अवसर प्रदान करती हैं। यह उन्हें फाइनेंस, मार्केटिंग, बिजनेस, साइकोलॉजी, डिजाइन, ह्यूमैनिटीज और डांस जैसे कई विषयों में पढ़ाई करने का मौका देती हैं।” उन्होंने आगे कहा, “यूके में पढ़ाई करने से न सिर्फ छात्रों को प्रसिद्ध यूनिवर्सिटीज से वर्ल्ड क्लास एजुकेशन मिलती है, बल्कि उन्हें विविध सांस्कृतिक अनुभवों और ग्लोबल नेटवर्क में भी शामिल होने का मौका मिलता है।”

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed