
इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के साथ मिलकर कैंपस प्लेसमेंट अभियान शुरू करने वाली है। इग्नू प्रशासन ने ऑफिशियल वेबसाइट ignou.ac.in पर इसकी अधिसूचना जारी की है। जानकारी के मुताबिक, SBI के साथ कैंपस प्लेसमेंट की शुरुआत 11 फरवरी 2025 से होगी। यह प्लेसमेंट इग्नू कैंपस, मैदान गढ़ी के कन्वेंशन सेंटर में शुरू होगा।
छात्र 11 फरवरी को सुबह 9:30 से 10:30 बजे के बीच कैंपस प्लेसमेंट के लिए खुद को रजिस्टर कर सकते हैं। प्री-प्लेसमेंट टॉक सुबह 11 बजे सेंटर में आयोजित की जाएगी। इस टॉक में उम्मीदवारों को कंपनी प्रोफाइल, जॉब रोल और मुआवजे के विवरण के बारे में जानकारी दी जाएगी।
बता दें कि SBI लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड दो स्थायी पदों के लिए भर्ती कर रही है। एक यूनिट मैनेजर और दूसरी बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर। इस पोस्ट के लिए ग्रेजुएट कैंडिडेट अप्लाई कर सकते हैं। सेल्स का एक्सपीरियंस रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।
उम्मीदवारों की उम्र 21-30 साल के बीच होनी चाहिए। उन्हें हर साल 2.85 लाख रुपये का निश्चित CTC मिलेगा। जॉब पोस्टिंग का स्थान दिल्ली और एनसीआर में होगा। सेलेक्शन दो राउंड के आधार पर होगा। पहले ग्रुप डिस्कशन और दूसरा पर्सनल इंटरव्यू।
इस प्लेसमेंट के लिए दस्तावेजों की बात की जाए तो सबसे अहम है अपडेट रिज्यूमे और उसकी दो फोटोकॉपी। इसके अतिरिक्त इग्नू आईडी कार्ड (दो प्रतियां), दो पासपोर्ट साइज फोटो, एसएससी-एचएससी और ग्रेजुएशन/पोस्ट-ग्रेजुएशन मार्कशीट और डिग्री/प्रोविजनल सर्टिफिकेट, नियुक्ति पत्र और पिछले 3 महीनों की सैलरी स्लिप, पैन कार्ड और आधार कार्ड ज़रूरी होगा।
अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवार careers.north2@sbilife.co.in पर ईमेल कर सकते हैं और 011-29571114 पर संपर्क कर सकते हैं।




Add comment