
नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने 4 फरवरी 2025 से नीट एसएस 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया आरंभ कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-सुपर स्पेशियलिटी (NEET SS) के लिए आवेदन करने हेतु NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in. पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
नीट-सुपर स्पेशियलिटी परीक्षा 2024 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 फरवरी 2025 रात 11:55 बजे तक तय की गई है। यदि किसी उम्मीदवार को अपने फॉर्म में सुधार करने की आवश्यकता होती है, तो सुधार विंडो 27 फरवरी से 2 मार्च 2025 तक उपलब्ध रहेगी।
इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 25 मार्च 2025 को जारी किया जाएगा। परीक्षा 29 और 30 मार्च 2025 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा समूह-आधारित फॉर्मेट में होगी।
परीक्षा में प्रत्येक समूह के लिए एक प्रश्नपत्र होगा, जिसमें कुल 150 प्रश्न शामिल होंगे। उम्मीदवारों को 2 घंटे 30 मिनट (150 मिनट) में परीक्षा पूरी करनी होगी।
परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 9:00 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगी।
उम्मीदवारों को प्रति समूह 3500 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। यह भुगतान क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड के माध्यम से किया जा सकता है।




Add comment