
महाराष्ट्र सीईटी सेल ने बीबीए समेत छह कोर्सों के लिए महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। इस नोटिस के अनुसार, 2025 में इन कोर्सों के लिए Maha CET अनिवार्य रहेगा। यह कोर्स हैं – बीसीए, बीबीए, बीएमएस, बीबीएम, एमबीए (इंटीग्रेटेड) और एमसीए (इंटीग्रेटेड)।
ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 2 फरवरी 2025 से शुरू हो चुकी है और यह 10 फरवरी 2025 तक जारी रहेगी। महाराष्ट्र सीईटी सेल ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी दी है कि संबंधित सभी उम्मीदवारों को अपनी आवेदन प्रक्रिया 10 फरवरी से पहले पूरी करनी होगी।
उम्मीदवारों को अपने आवेदन पत्र को cetcell.mahacet.org पर भरना होगा और जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे। सभी जानकारी सही तरीके से भरने की सलाह दी गई है।
इसके अलावा, सीईटी सेल ने एमएएच एलएलबी 2025 के लिए पंजीकरण की तारीख भी बढ़ा दी है। अब उम्मीदवार 18 फरवरी 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।
समय सीमा से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी जाती है ताकि उम्मीदवारों को कोई असुविधा न हो।




Add comment