Edinbox Hindi

काइंड सर्कल स्कॉलरशिप 2024-25 की घोषणा, मेधावी छात्रों के लिए सुनहरा अवसर

मेधावी और वंचित वर्ग के छात्रों के उज्ज्वल भविष्य को समर्थन देने के लिए काइंड सर्कल स्कॉलरशिप 2024-25 की शुरुआत की गई है। इस स्कॉलरशिप के तहत भारत के मान्यता प्राप्त स्कूलों और विश्वविद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा 1 से स्नातकोत्तर स्तर तक के छात्र आवेदन कर सकते हैं।

इसके लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट (https://tinyurl.com/3eax8t9f) के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मार्च, 2025 निर्धारित है।

स्कॉलरशिप में आवेदन करने के लिए आवेदकों ने अपनी पिछली कक्षा में न्यूनतम 75 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हों। आवेदकों की पारिवारिक वार्षिक आय सभी स्रोतों को मिलाकर 6,00,000 रुपये से कम होनी चाहिए। 

आवेदकों का चयन साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। चयनित छात्रों को उनकी शैक्षणिक जरूरतों के अनुसार अलग-अलग स्कॉलरशिप राशि प्रदान की जाएगी। 

न्यूनतम स्कॉलरशिप राशि 6,000 रुपये है। आवेदकों के पास पिछली कक्षा का प्रमाण-पत्र, आय प्रमाण-पत्र, फीस रसीद व अन्य निर्धारित दस्तावेज होने चाहिए। स्कॉलरशिप के लिए आवेदन ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।

आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज
– अंतिम योग्यता परीक्षा की मार्कशीट
– पारिवारिक आय प्रमाण पत्र 
– कोई भी सरकारी पहचान प्रमाण
– स्कूल/कॉलेज आईडी कार्ड/बोनाफाइड प्रमाण पत्र
– चालू वर्ष की फीस रसीद
 
ऐसे करें आवेदन
– सबसे पहले आवेदक आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
– अब होमपेज पर ‘अभी आवेदन करें’ बटन पर क्लिक करें ।
– इसके बाद, अपना आवेदन शुरू करने के लिए लॉग इन करें या रजिस्टर करें।
– यहां अपना विवरण भरें और मांगे गए दस्तावेज अपलोड करें।
– अंत में अपना आवेदन जमा कर दें।

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed