Edinbox Hindi

आईआईटी कानपुर में पीएचडी छात्र ने की आत्महत्या, हॉस्टल के कमरे में लगाई फांसी

आईआईटी कानपुर में रसायन विज्ञान विभाग के शोधार्थी अंकित यादव ने आत्महत्या कर ली। वह यूजीसी फेलोशिप के जरिए जुलाई 2024 से जुड़े थे और आईआईटी हास्टल के रूम नंबर 103 में रहते थे। आईआईटी प्रशासन के मुताबिक उन्होंने ऐसा क्यों किया, इसके बारे में जानकारी नहीं है। घटना सोमवार शाम करीब सवा पांच बजे की है। 

जानकारी के मुताबिक, छात्र यूपी के नोएडा का रहने वाला बताया जा रहा है। वह नोएडा के सेक्टर 71 स्थित ए 399डी जागृति अपार्टमेंट का रहने वाला है। उसकी उम्र 24 साल है।

पुलिस ने बताया कि नोएडा सेक्टर 71 में जागृति अपार्टमेंट में रहने वाले रामसूरत यादव के बेटे अंकित यादव कानपुर आईआईटी में पीएचडी प्रथम वर्ष के छात्र थे। वह यूजीसी फेलोशिप के जरिए आईआईटी में दाखिल हुए थे। आईआईटी के हॉस्टल के कमरा नंबर 103 में वह रहते थे। सोमवार की शाम को पांच बजे 24 साल के अंकित ने अपने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगा ली। उन्हें तत्काल कैंपस स्थित हेल्थ सेंटर लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इसके बाद छात्र के परिजन को इसकी सूचना दी गई। पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। फरेंसिक टीम को भी सबूत जुटाने के लिए बुलाया गया। मामले की सभी ऐंगल से जांच की जा रही है। आईआईटी प्रशासन ने बताया कि छात्र ने किस वजह से आत्महत्या की, इसकी जानकारी नहीं हो पाई है।

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed