Edinbox Hindi

सही तरीके से और समय पर भेजें प्रश्न पत्र पर आपत्तियां, सीबीएसई बोर्ड ने जारी किए दिशा-निर्देश

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू हो चुकी हैं। हर साल प्रश्न पत्र से संबंधित कई प्रकार की आपत्तियां बोर्ड को भेजी जाती हैं। इस पर बोर्ड ने स्कूलों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं और स्पष्ट किया है कि प्रश्न पत्रों को लेकर भेजी जाने वाली आपत्तियां स्पष्ट और समय पर भेजी जानी चाहिए।

बोर्ड के निर्देशों के मुताबिक, प्रश्न पत्र से संबंधित आपत्तियां केवल ऑनलाइन एग्जामिनेशन सेंटर मैनेजमेंट सिस्टम (OECMS पोर्टल) पर ही अपलोड की जाएं। सीबीएसई ने कहा है कि यदि किसी को प्रश्न पत्र पर कोई आपत्ति है, तो वह उसे समय पर भेजें। अगर आपत्ति अस्पष्ट होगी, तो बोर्ड उस पर कोई कार्रवाई नहीं करेगा। बोर्ड ने यह भी कहा कि पिछले वर्षों में कई आपत्तियां ऐसी आई थीं, जो स्पष्ट नहीं थीं।

उदाहरण के तौर पर, कुछ आपत्तियों में यह कहा गया था कि प्रश्न सही नहीं है, लेकिन यह नहीं बताया गया कि कौन सा हिस्सा गलत है। साथ ही, स्कूल अक्सर विभिन्न ईमेल आईडी पर टिप्पणियां भेजते हैं, जो इस उद्देश्य के लिए नहीं होतीं, और इन टिप्पणियों को परीक्षा के आयोजन के कई दिन बाद भेजा जाता है। बोर्ड ने यह स्पष्ट किया है कि ऐसी आपत्तियां परीक्षा के आयोजन के दिन ही भेजी जानी चाहिए।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed