
हैदराबाद में कक्षा 8वीं के छात्र ने शिक्षक द्वारा थप्पड़ मारे जाने के बाद स्कूल की इमारत से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि एक निजी स्कूल के आठवीं कक्षा के एक छात्र ने शनिवार को शिक्षक द्वारा ‘फटकार’ और ‘थप्पड़’ मारे जाने के बाद स्कूल की इमारत से कूदकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस ने बताया कि अपमानित महसूस करते हुए लड़के ने बाद में शिक्षक से कहा कि उसे शौचालय जाना है, लेकिन वह इमारत की चौथी मंजिल पर चला गया और कूद गया।
पुलिस ने बताया कि छात्र को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। कुछ छात्रों ने मीडिया को बताया कि शिक्षक ने कथित तौर पर लड़के को थप्पड़ मारा था।
पुलिस ने बताया कि लड़के की किताब में एक नोट मिला है, जिसमें उसने अपनी मां से ‘अपना जीवन समाप्त करने’ के लिए माफी मांगी है।




Add comment