
आईआईएमसी एलुमनी एसोसिएशन के सालाना कनेक्शन्स मीट में नौवें इमका अवॉर्ड्स के विजेताओं की घोषणा की गई। दिल्ली में आयोजित इस समारोह में गूंज के संस्थापक अंशु गुप्ता और लेखक-पत्रकार नीलेश मिश्रा को ‘एलुमनी ऑफ द ईयर’ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। सर्वप्रिया सांगवान को ‘जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर’ पुरस्कार दिया गया, जिसके तहत उन्हें 1.5 लाख रुपये की नकद राशि, ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर आईआईएमसी से 25 साल पहले पास हुए लगभग 80 पूर्व छात्र-छात्राओं को ‘सिल्वर जुबली सम्मान’ से भी नवाजा गया।
सम्मानित हस्तियां और पुरस्कार विजेता कमिटी अवॉर्ड के तहत दिल्ली के प्रो. अशोक ओगरा, गुवाहाटी की जाह्नवी फूकन, पुणे की सुजाता सबनिस, तेजपुर के प्रो. शंभूनाथ सिंह और दिल्ली के मेदिन प्रसाद राय को ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’ प्रदान किया गया। ‘पब्लिक सर्विस अवॉर्ड’ जमशेदपुर के एसएसपी किशोर कौशल और गया के सामाजिक कार्यकर्ता आदित्य वर्धन को दिया गया।
महाराष्ट्र के केतन तन्ना, ओडिशा के सुधांशु पात्रो और उत्तर प्रदेश के मणिंद्र मिश्र को ‘कनेक्टिंग एलुमनी अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया, जबकि इमका की गुजरात कमिटी को ‘कनेक्टिंग चैप्टर अवॉर्ड’ मिला।
पिलर्स ऑफ इमका अवॉर्ड यूपी के संतोष कुमार वाल्मीकि, दिल्ली के कल्याण रंजन और नितिन प्रधान, पंजाब की एलिस गुरम, महाराष्ट्र के ब्रज किशोर, ओडिशा के ब्योमकेश बिस्वाल और महाराष्ट्र के कृष्णा पोफले को ‘पिलर्स ऑफ इमका अवॉर्ड’ प्रदान किया गया।
50 हजार रुपये से लेकर 1.50 लाख रुपये तक की इनामी राशि वाले विभिन्न पुरस्कारों के विजेताओं को संबंधित कैटेगरी की जूरी ने पुरस्कृत किया। जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर सर्वप्रिया सांगवान के अलावा पल्लव जैन को एग्रीकल्चर रिपोर्टर ऑफ द ईयर, संदीप रजवाड़े को रिपोर्टर ऑफ द ईयर पब्लिशिंग, अजातिका सिंह को रिपोर्टर ऑफ द ईयर ब्रॉडकास्टिंग, हर्षिता राठौर को प्रोड्यूसर ऑफ द ईयर, आर. सम्बन को इंडियन लैंग्वेज रिपोर्टर ऑफ द ईयर पब्लिशिंग, अनुज कुमार दास को इंडियन लैंग्वेज रिपोर्टर ऑफ द ईयर ब्रॉडकास्टिंग, पंकज बोरा को ऐड पर्सन ऑफ द ईयर, आशीष शुक्ला को पीआर पर्सन ऑफ द ईयर का अवॉर्ड मिला। जूरी कैटेगरी में एवियन वी को पीआर एजेंसी ऑफ द ईयर और काइजन को डिजिटल एजेंसी का ऑफ द ईयर का अवॉर्ड मिला।
समारोह और प्रमुख व्यक्तित्व समारोह की अध्यक्षता इमका अध्यक्ष सिमरत गुलाटी ने की। इमका अवॉर्ड के ऑडिटर राजेश कालरा, संयोजिका स्नेहा भट्टाचार्जी, महासचिव दीक्षा सक्सेना, कोषाध्यक्ष अनिमेष विश्वास, कनेक्शन्स मीट के मुख्य आयोजक प्रेम प्रकाश, ग्लोबल मीट संयोजक राजेश कुमार, चैप्टर मीट संयोजक नीरज बाजपेई, सिल्वर जुबली बैच संयोजक अरिजित बनर्जी और स्मारिका संपादक सुशील सिंह ने समारोह को संबोधित किया।
इस कार्यक्रम में इमका के पूर्व अध्यक्ष मुकेश कौशिक, सुनीला धर, प्रसाद सान्याल, कल्याण रंजन, कार्यकारी अध्यक्ष गायत्री श्रीवास्तव सहित पत्रकारिता, पीआर और विज्ञापन जगत के वरिष्ठ हस्तियों ने देशभर से शिरकत की।




Add comment