
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 के फाइनल मार्क्स जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने फिजिकल टेस्ट और डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन में भाग लिया था, वे अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपने फाइनल मार्क्स देख सकते हैं। यह परीक्षा का फाइनल रिजल्ट 13 दिसंबर 2024 को घोषित किया गया था।
कुल कितने उम्मीदवार हुए शॉर्टलिस्ट? केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs), एसएसएफ में कांस्टेबल (GD) और असम राइफल्स परीक्षा 2024 में राइफलमैन (GD) के पदों के लिए कुल 44,266 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। इनमें 4,891 महिला उम्मीदवार और 39,375 पुरुष उम्मीदवार शामिल हैं।
वेबसाइट पर आयोग का नोटिस: फाइनल मार्क्स जारी करते हुए SSC ने अपनी वेबसाइट पर एक आधिकारिक नोटिस जारी किया, जिसमें कहा गया, “केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) और एसएसएफ में कांस्टेबल (GD) और असम राइफल्स परीक्षा 2024 में राइफलमैन (GD) का अंतिम परिणाम 13.12.2024 को घोषित किया गया था। अब आयोग ने उन सभी उम्मीदवारों के फाइनल अंक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं।”
स्कोरकार्ड 13 मार्च तक रहेगा उपलब्ध: SSC जीडी भर्ती 2024 के फाइनल मार्क्स वेबसाइट पर 13 मार्च 2025 तक उपलब्ध रहेंगे। इसके बाद उम्मीदवार अपने स्कोरकार्ड को डाउनलोड नहीं कर सकेंगे, इसलिए जो उम्मीदवार सफल हुए हैं, वे स्कोरकार्ड का प्रिंटआउट अवश्य निकाल लें।
SSC GD Final Marks 2024 डाउनलोड करने की प्रक्रिया
– सबसे पहले, उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
– होम पेज पर दिए गए “Final Marks” लिंक पर क्लिक करें।
– इसके बाद, फाइनल मार्क्स की पीडीएफ फाइल खुलेगी, जिसमें एक लिंक होगा ssc.nic.in। उस पर क्लिक करें।
– नई टैब में वेबसाइट खुलेगी, जहां अपना यूजरनेम और पासवर्ड डालकर लॉग इन करें।
– लॉग इन होने के बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसे डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंटआउट निकाल लें।




Add comment