Edinbox Hindi

एनआईटी हमीरपुर में अंतिम वर्ष के छात्र ने हॉस्टल में पंखे से फंदा लगाकर की आत्महत्या

हिमाचल प्रदेश के एनआईटी हमीरपुर में अंतिम वर्ष के एक छात्र ने हॉस्टल के कमरे में रात के समय पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार देर रात्र को हिमगिरी हॉस्टल के कमरे में पंखे से लटककर फंदा लगाने की घटना का सुबह पता लगते ही एनआईटी में सनसनी फैल गई है। मृतक छात्र आयंश शर्मा उत्तर प्रदेश के बरेली का रहने वाला था और एनआईटी से डुअल डिग्री कोर्स कर रहा था। सूचना मिलते ही सदर पुलिस थाना मौके पर पहुंची और छात्र के शव को कब्जे में लेकर पड़ताल शुरू कर दी। वहीं अभी तक मृतक युवक के आत्महत्या करने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। बताया जा रहा है कि छात्र पढ़ाई में भी अच्छा था और कुछ महीने बाद वह अपनी डिग्री पूरी करने वाला था।

एनआईटी हमीरपुर के रजिस्टार प्रो. अर्चना ननोटी ने छात्र की मौत पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि छात्र के इस तरह के कदम से पूरे संस्थान में शोक की लहर है। उन्होंने कहा कि छात्र की मौत का पता चलते ही सुबह पुलिस को सूचना दी गई। साथ ही मृतक के परिजनों को भी सूचना दी है और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टर्माटम के लिए भेज दिया है। छात्र के इस कदम से उसके साथ पढ़ने वाले सहपाठी भी सहमे हुए हैं। एनआईटी का छात्र रविवार रात को हॉस्टल के कमरे में अकेला ही था और रात को ही पंखे से फंदा लगा लिया। हालांकि, छात्र ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया, यह एक बड़ा सवाल बना हुआ है। मौत के कारण पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएंगे। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर ने कहा कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके के लिए रवाना हुई। मामले में छानबीन की जा रही है।

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed