
इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने आज, 4 मार्च 2025 को सीए फाउंडेशन और इंटरमीडिएट परीक्षा के जनवरी 2025 सत्र के परिणाम घोषित कर दिए हैं। जो उम्मीदवार इन परीक्षाओं में शामिल हुए थे, वे अब अपने नतीजे देख सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि की मदद से ICAI की आधिकारिक वेबसाइट icai.org और icai.nic.in पर लॉग इन करना होगा।
जो उम्मीदवार अपना स्कोरकार्ड देखना चाहते हैं, वे जल्द से जल्द इन वेबसाइट्स पर जाएं और अपना रिजल्ट चेक करें।
आईसीएआई की सीए इंटरमीडिएट परीक्षाएं ग्रुप I के लिए 11, 13 और 15 जनवरी 2025 को आयोजित की गईं, जबकि ग्रुप II की परीक्षाएं 17, 19 और 21 जनवरी 2025 को हुईं। ये सभी परीक्षाएं संबंधित तिथियों पर दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की गई थीं।
वहीं, सीए फाउंडेशन परीक्षा 12, 16, 18 और 20 जनवरी 2025 को आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में पेपर I और II दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक जबकि पेपर III और IV दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक लिए गए थे।
अपने स्कोरकार्ड को पांच सरल कदमों में देखें
अगर आप भी सीए फाउंडेशन और इंटरमीडिएट परीक्षा का जनवरी 2025 सत्र का रिजल्ट देखना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए आसान पांच चरणों का पालन करें:
– सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in पर जाएं।
– होमपेज पर दिए गए “ICAI CA जनवरी 2025 परिणाम” लिंक पर क्लिक करें।
– लॉगिन करने के लिए अपना पंजीकरण नंबर और रोल नंबर दर्ज करें।
– सारी जानकारी सबमिट करें और आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखने लगेगा।
– अपने परिणाम को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसकी एक प्रिंट कॉपी रख लें।




Add comment