Edinbox Hindi

दिल्ली के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी, नगर निगम में निकाली जाएगी 8,000 टीचरों की भर्ती

अगर आप दिल्ली के सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। दिल्ली नगर निगम (MCD) जल्द ही बड़ी संख्या में शिक्षकों के पदों पर भर्ती करने जा रहा है। यह जानकारी दिल्ली नगर निगम ने खुद दी है, और अब 8,000 शिक्षकों की भर्ती के लिए प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया है।

दिल्ली शिक्षा विभाग की एक रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली नगर निगम के स्कूलों में 7,928 शिक्षकों की कमी है। वर्तमान में दिल्ली के सरकारी स्कूलों में 18,494 शिक्षक कार्यरत हैं, जबकि छात्रों की बढ़ती संख्या को देखते हुए कम से कम 2,60,000 शिक्षकों की आवश्यकता है। इस स्थिति को देखते हुए दिल्ली नगर निगम ने दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) को शिक्षकों की भर्ती के लिए प्रस्ताव भेजा है।

DSSSB को भेजे गए इस प्रस्ताव में 8,000 शिक्षकों की भर्ती करने की मांग की गई है, और यह भर्ती प्रक्रिया जल्द ही पूरी हो सकती है। इसके लिए DSSSB जल्द ही आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी करेगा।

टीचरों की भर्ती लिखित परीक्षा और व्यक्तिगत साक्षात्कार (Personal Interview) के माध्यम से होगी। भर्ती के लिए जिन पदों पर आवेदन किया जा सकेगा, उनमें TGT (Trained Graduate Teacher), PGT (Post Graduate Teacher), PRT (Primary Teacher), और नर्सरी कक्षा के शिक्षक शामिल हैं।

आवश्यक योग्यताएं
– TGT पद के लिए उम्मीदवारों को ग्रेजुएशन, बीएड और सीईटी (CET) पास होना अनिवार्य है।
– PGT पद के लिए उम्मीदवारों के पास पोस्ट ग्रेजुएशन (PG), बीएड की डिग्री और सीटीईटी (CTET) होना जरूरी है।
– नर्सरी टीचर बनने के लिए 12वीं के बाद नर्सरी टीचर ट्रेनिंग में डिप्लोमा होना आवश्यक है।

इसके लिए इच्छुक उम्मीदवारों को जल्द ही ऑफिशियल नोटिफिकेशन का इंतजार करना होगा।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed