
बिहार में नीतीश सरकार ने चयनित शिक्षकों (BPSC TRE 3) को होली से पहले एक बड़ा तोहफा दिया है। शिक्षक भर्ती (BPSC TRE 3) के लिए नियुक्ति पत्र का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों का इंतजार अब खत्म हो गया है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के गांधी मैदान में आयोजित एक कार्यक्रम में BPSC TRE 3 के तहत आज चयनित शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भी मौजूद थे, जिन्होंने नव चयनित शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपे। कुल 51,389 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।
इस समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा समेत कई अन्य प्रमुख नेता और अधिकारी भी उपस्थित थे।
गौरतलब है कि इससे पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 59,028 विशिष्ट शिक्षकों के नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में हिस्सा लिया था, जहां उन्होंने 100 विशिष्ट शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपे थे। बाकी शिक्षकों को उनके संबंधित जिलों से नियुक्ति पत्र प्राप्त हुए थे।




Add comment