Edinbox Hindi

एनटीए ने जारी किया जेईई मेन सत्र-2 परीक्षा का शेड्यूल, दो अप्रैल से शुरू होंगे एग्जाम

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE Main 2025) सत्र-2 की परीक्षा के लिए आधिकारिक शेड्यूल जारी कर दिया है। यह परीक्षा 2 अप्रैल से 9 अप्रैल 2025 के बीच आयोजित की जाएगी। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने के लिए पंजीकरण करा चुके हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विस्तृत कार्यक्रम देख लें।

एजेंसी ने जानकारी दी कि जेईई मेन परीक्षा देशभर के विभिन्न शहरों में आयोजित की जाएगी और विदेशों में भी 15 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

जेईई मेन सत्र-2 परीक्षा कार्यक्रम 2025
जेईई मेन सत्र-2 के अनुसार, पेपर 1 (बीई, बीटेक) की परीक्षा पहले पांच दिनों में आयोजित की जाएगी। वहीं, पेपर 2ए (बीआर्क), पेपर 2बी (बीप्लानिंग), और दोनों पेपर (बीआर्क, बीप्लान) का आयोजन परीक्षा के अंतिम दिन किया जाएगा। परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित होगी – शिफ्ट 1 सुबह 9 बजे से 12 बजे तक, और शिफ्ट 2 दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक।

संशोधित पैटर्न
जेईई मेन 2025 संशोधित पैटर्न के अनुसार, सेक्शन बी में वैकल्पिक प्रश्न शामिल नहीं होंगे। जेईई मेन में प्रत्येक विषय में केवल 5 प्रश्न होंगे और छात्रों को सभी 5 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। जेईई मेन 2025 पाठ्यक्रम में तीन विषयों- भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित के विषय शामिल हैं। जेईई मेन 2025 परीक्षा में 3 पेपर होंगे बीटेक, बीई के लिए पेपर 1, बीआर्क के लिए पेपर 2ए और बीप्लान के लिए 2 बी। जेईई मेन 2025 पेपर 1 में 75 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे।

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed