नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने ज्वाइंट इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (JIPMAT) 2025 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया है। अब उम्मीदवार 17 मार्च 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। पहले पंजीकरण की अंतिम तिथि 10 मार्च 2025 थी। आवेदन शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तिथि 18 मार्च 2025 तक निर्धारित की गई है।
महत्वपूर्ण तारीखें:
– आवेदन शुरू होने की तारीख: 11 फरवरी 2025
– आवेदन की अंतिम तिथि: 17 मार्च 2025
– आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 18 मार्च 2025
– सुधार विंडो: 19 मार्च से 21 मार्च 2025 तक
– परीक्षा तिथि: 26 अप्रैल 2025
JIPMAT 2025 परीक्षा तिथि
जिपमैट 2025 परीक्षा 26 अप्रैल 2025 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड (CBT) में ऑनलाइन होगी। परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) पूछे जाएंगे। परीक्षा एक ही शिफ्ट में दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी। परीक्षा के लिए कुल 150 मिनट का समय निर्धारित है।
JIPMAT का आयोजन भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) बोधगया और IIM जम्मू द्वारा पांच साल के इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन मैनेजमेंट (IPM) में एडमिशन के लिए किया जाता है।
JIPMAT 2025: पात्रता मानदंड
– आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 2023 या 2024 में कक्षा 12 उत्तीर्ण होना चाहिए।
– कक्षा 12 में उपस्थित उम्मीदवारों को 31 जुलाई 2025 तक परीक्षा में उत्तीर्ण होना चाहिए।
– उम्मीदवारों को कक्षा 10, 2021 या उसके बाद उत्तीर्ण होना चाहिए।
– सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए कक्षा 10 और 12 में न्यूनतम 60% अंक आवश्यक हैं।
– आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए कक्षा 10 और 12 में न्यूनतम 55% अंक अनिवार्य हैं।
JIPMAT 2025: आवेदन शुल्क
– एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/ईडब्ल्यूएस/ट्रांसजेंडर श्रेणी के लिए: 1000 रुपये
– सामान्य/ओबीसी (एनसीएल) श्रेणी के लिए: 2000 रुपये
– भारत के बाहर के उम्मीदवारों के लिए: 10,000 रुपये
JIPMAT 2025: आवेदन कैसे करें
– सबसे पहले, आधिकारिक वेबसाइट Exams.nta.ac.in/JIPMAT पर जाएं।
– होमपेज पर रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
– फिर आवेदन करने के लिए रजिस्टर करें और लॉग इन करें।
– आवश्यक विवरण भरें, दस्तावेज़ अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
– अंत में फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लें।




Add comment