Edinbox Hindi

बिहार में सरकारी शिक्षक की छप्पर फाड़ वैकेंसी, भरे जाएंगे 17,000 खाली पद

बिहार में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवा उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा अवसर आया है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने राज्य में 17,000 सरकारी शिक्षकों की भर्ती का ऐलान किया है। आयोग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है, हालांकि आवेदन प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुई है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत सभी आवेदन ऑनलाइन होंगे, जो जल्द ही शुरू होने वाली है। आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे।

इस भर्ती के तहत उम्मीदवार प्राइमरी, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षक पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती राज्य स्तर पर होगी, लेकिन देशभर के उम्मीदवार इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, अन्य राज्यों से आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को यह ध्यान रखना चाहिए कि सेलेक्शन के बाद उनकी पोस्टिंग बिहार के किसी भी जिले में हो सकती है।

बिहार लोक सेवा आयोग कुल 17 हजार पदों के लिए सरकारी शिक्षकों की भर्ती करेगा। इसमें प्राइमरी (कक्षा 1 से 5वीं तक के) शिक्षक के कुल 7000 पद, माध्यमिक शिक्षक (कक्षा 6वीं से 8वीं तक) के 5000 और उच्च माध्यमिक शिक्षक (कक्षा 9वीं से 12वीं तक) के कुल 5000 पद शामिल हैं।

प्राइमरी टीचर के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास D.EL.Ed/BTC की डिग्री होनी चाहिए या समकक्ष होना चाहिए। माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षक के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में ग्रेजुएशन/पोस्टग्रेजुएश की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा B.Ed या समकक्ष डिग्री होनी चाहिए।

इस भर्ती के तहत उम्मीदवारों का चयन तीन चरण के आधार पर होगा। बता दें कि यह भर्ती की पूरी प्रक्रिया बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से चलाई जाएगी। इसमें सबसे पहले लिखित परीक्षा आयोजित होगी। उसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का काम होगा और फिर आखिर में एक मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। वहां जिस कैंडिडेट का नाम होगा उसे नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। अब बात करें आवेदन शुल्क की तो जनरल कैटेगिरी के उम्मीदवारों के लिए 750 रुपए का शुल्क निर्धारित है। वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 200 रुपए का शुल्क निर्धारित है।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed