
12वीं में PCB (फिजिक्स, कैमिस्ट्री, बायोलॉजी) लेने के बाद हर विज्ञान छात्र का सपना होता है कि वह डॉक्टर बने, यानी एमबीबीएस की डिग्री हासिल करे। लेकिन इसके लिए नीट जैसी कठिन परीक्षा पास करनी होती है ताकि किसी अच्छे मेडिकल कॉलेज में दाखिला मिल सके। फिलहाल भारत में सबसे अच्छा और सस्ता मेडिकल कॉलेज AIIMS दिल्ली है, जो नई दिल्ली के अंसारी नगर में स्थित है। हालांकि, अगर कोई छात्र प्राइवेट मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस करना चाहता है, तो उसे लगभग 1 करोड़ रुपये की फीस अदा करनी पड़ती है। इतनी महंगी पढ़ाई के कारण हर साल कई छात्र एमबीबीएस करने के लिए विदेश चले जाते हैं। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि कौन से देशों में भारतीय छात्रों के लिए एमबीबीएस करना किफायती रहता है।
इन देशों में सस्ते में हो जाती है एमबीबीएस
भारत में एमबीबीएस की महंगी फीस के कारण कई छात्र विदेश में सस्ती और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा प्राप्त करने का विकल्प चुनते हैं। विदेश में कम खर्च में एमबीबीएस करने के इच्छुक छात्रों के लिए कई अच्छे विकल्प हैं। उदाहरण के लिए, फिलीपींस में एमबीबीएस की पढ़ाई का खर्च लगभग 20 से 22 लाख रुपये आता है, जो वर्तमान में सबसे सस्ता विकल्प माना जाता है। इसके अलावा, रूस और चीन भी अच्छे विकल्प हैं, जहां छात्र 28 से 30 लाख रुपये में एमबीबीएस कर सकते हैं। कजाकिस्तान में भी एमबीबीएस की पढ़ाई लगभग 25 लाख रुपये में पूरी हो जाती है।
भारत में डिग्री की मान्यता के लिए क्या करना होगा
विदेश से एमबीबीएस करने वाले छात्रों को भारत में अपनी डिग्री की मान्यता प्राप्त करने के लिए कुछ शर्तों को पूरा करना होता है। एफएमजीएल विनयम 2021 के अनुसार, विदेशी मेडिकल डिग्री प्राप्त करने के लिए निम्नलिखित शर्तों का पालन करना जरूरी है:
– पाठ्यक्रम की अवधि कम से कम 54 महीने होनी चाहिए, जिसमें 12 महीने की इंटर्नशिप अनिवार्य है।
– पाठ्यक्रम की अवधि 10 साल के भीतर पूरी होनी चाहिए।
– डिग्री अंग्रेजी में होनी चाहिए और पाठ्यक्रम भारत के एमबीबीएस कार्यक्रम के बराबर होना चाहिए, जिसमें जनरल मेडिसिन, शल्य चिकित्सा, बाल चिकित्सा, मनोचिकित्सा, प्रसूति जैसे विषय शामिल हों।
– इंटर्नशिप के दौरान नैदानिक विषयों में व्यावहारिक प्रशिक्षण आवश्यक है।
– विदेशी मेडिकल ग्रेजुएट्स को भारत में प्रैक्टिस करने के लिए FMGE (Foreign Medical Graduate Examination) पास करना आवश्यक है।
इस प्रकार, यदि आप विदेश में एमबीबीएस करने का सोच रहे हैं, तो इन शर्तों को ध्यान में रखते हुए उचित कॉलेज और देश का चयन करें।




Add comment