
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य सरकार युवाओं के उज्जवल भविष्य के लिए एक शैक्षिक पुनर्जागरण की दिशा में काम कर रही है। 2024 तक, पंजाब सरकार ने स्कूल शिक्षा विभाग में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। इस प्रयास में सरकारी स्कूल के शिक्षकों और प्रधानाचार्यों के कौशल को आधुनिक बनाने के लिए विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किए गए हैं। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शिक्षकों के लिए सिंगापुर, फिनलैंड और आईआईएम अहमदाबाद के दौरे पर भेजकर पंजाब में शिक्षा क्रांति का आगाज किया। यह शिक्षकों और छात्रों दोनों के लिए समृद्ध और प्रेरणादायक वातावरण बनाने के लिए महत्वपूर्ण कदम है।
फिनलैंड में शिक्षकों का विशेष प्रशिक्षण
2024 के अंत में, भगवंत सिंह मान सरकार ने 72 शिक्षकों का पहला जत्था विशेष प्रशिक्षण के लिए फिनलैंड भेजा था। इस प्रशिक्षण पहल में प्राइमरी एजुकेशन को मजबूत करने के लिए BPEOs, CHTs, HTs और ETT शिक्षकों को तुर्कू विश्वविद्यालय (फिनलैंड) में स्पेशल ट्रेनिंग दी गई।
सिंगापुर में स्पेशल ट्रेनिंग
पंजाब सरकार ने 200 से अधिक प्रधानाचार्यों और शिक्षा प्रशासकों को सिंगापुर इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट और प्रिंसिपल एकेडमी में विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षा के उच्च मानकों को स्थापित करना और छात्रों को बेहतर शिक्षा प्रदान करना था।
150 प्रधानाध्यापकों ने IIM अहमदाबाद में ली ट्रेनिंग
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 150 प्रधानाध्यापकों को अपनी नेतृत्व क्षमता और शिक्षा प्रबंधन में सुधार के लिए आईआईएम अहमदाबाद भेजा। यहां, प्रधानाचार्यों को स्कूल मैनेजमेंट, शिक्षा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के एकीकरण और सहयोगात्मक भागीदारी पर प्रशिक्षण प्राप्त हुआ।
इन पहलुओं का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि पंजाब के सरकारी स्कूलों के छात्र गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करें, ताकि वे अपने कॉन्वेंट-शिक्षित साथियों के साथ बराबरी की प्रतिस्पर्धा कर सकें।




Add comment