Edinbox Hindi

यूट्यूब वीडियो देखकर 59 साल की वासंती ने किया एवरेस्ट फतह, अगला लक्ष्य चीन की दीवार

हौसले बुलंद हों तो किसी भी काम को करने में मुश्किलें रुकावट नहीं बनतीं। इसे साबित कर दिखाया है केरल की 59 वर्षीय वासंती चेरुवेटिल ने। उन्होंने बिना किसी औपचारिक प्रशिक्षण के, सिर्फ यूट्यूब वीडियो देखकर एवरेस्ट पर चढ़ाई की तैयारी की और एवरेस्ट बेस कैंप तक पहुंचने की असाधारण उपलब्धि हासिल की। पेशे से दर्जी वासंती ने अब अगला लक्ष्य चीन की दीवार पर जाने का बनाया है।

यूट्यूब बना ट्रेनर
वासंती ने एवरेस्ट बेस कैंप तक चढ़ाई के लिए चार महीने तक यूट्यूब वीडियो के जरिये प्रशिक्षण लिया। यह किसी के लिए भी चुनौतीपूर्ण हो सकता था, लेकिन वासंती ने अपने सपने को साकार करने के लिए खुद को पूरी तरह तैयार किया। बातचीत में आने वाली दिक्कतों को दूर करने के लिए उन्होंने हिंदी भी सीखी। वह ट्रैकिंग बूट्स पहनकर अपने दोस्तों के साथ रोजाना शाम को 5-6 घंटे पैदल चलती थीं। जब उन्होंने अपने दोस्तों को बताया कि वह एवरेस्ट पर जाने की तैयारी कर रही हैं, तो उन्हें विश्वास ही नहीं हुआ।

मिशन एवरेस्ट बेस कैंप
वासंती चेरुवेटिल ने अपनी यात्रा की शुरुआत 15 फरवरी को नेपाल के सुर्के से की और 23 फरवरी को 5,364 मीटर की ऊंचाई पर स्थित साउथ बेस कैंप पहुंचीं। मिशन के दौरान उन्होंने खड़ी चढ़ाई, संकरे रास्ते और गहरी खाइयों जैसी कठिनाइयों का सामना किया, लेकिन उन्होंने हर दिन 6 से 7 घंटे तक चढ़ाई जारी रखी और अपने हौसले से इस अद्भुत लक्ष्य को हासिल कर लिया।

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed