Edinbox Hindi

राजस्थान बोर्ड की 12वीं का बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन पेपर दोबारा होगा आयोजित, नई तिथि जल्द होगी घोषित

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 12वीं कक्षा के वाणिज्य वर्ग के बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन विषय की परीक्षा दोबारा आयोजित करने का निर्णय लिया है। बोर्ड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर यह जानकारी साझा की और जल्द ही नई परीक्षा तिथि घोषित करने की बात कही है।

पेपर में पाई गई थीं गलतियां
बोर्ड के अनुसार, 22 मार्च (शनिवार) को आयोजित परीक्षा में कुछ प्रश्नों में त्रुटियां पाई गईं, जिससे छात्रों को कठिनाई का सामना करना पड़ा। इस गलती के लिए पेपर सेटर को जिम्मेदार ठहराते हुए कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

नई परीक्षा तिथि जल्द होगी घोषित
बोर्ड ने स्पष्ट किया कि बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन विषय की परीक्षा के लिए नई तिथि जल्द घोषित की जाएगी और सभी विद्यार्थियों को समय पर सूचित किया जाएगा ताकि वे पुनः परीक्षा में शामिल हो सकें।

राजस्थान बोर्ड परीक्षाएं: प्रमुख जानकारी
– कक्षा 10वीं परीक्षाएं: 6 मार्च से 4 अप्रैल 2025 तक
– कक्षा 12वीं परीक्षाएं: 6 मार्च से 9 अप्रैल 2025 तक

परीक्षा केंद्र और निगरानी व्यवस्था
– इस साल राजस्थान बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 6,187 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
– राज्यभर में 41 जिलों में परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं।
– बोर्ड कार्यालय में एक केंद्रीय कंट्रोल रूम 1 मार्च से 9 अप्रैल तक 24 घंटे सक्रिय रहेगा।
– इस वर्ष करीब 19,98,509 छात्रों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है।

बोर्ड प्रशासन ने छात्रों को आश्वासन दिया है कि परीक्षा की नई तिथि जल्द घोषित की जाएगी और पेपर में हुई गलती के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed