Edinbox Hindi

डेंटिस्ट की पढ़ाई के लिए ये हैं देश के टॉप 4 मेडिकल कॉलेज

अगर आप 12वीं कक्षा की पढ़ाई पूरी कर चुके हैं या कर रहे हैं और डेंटिस्ट बनने का सपना देख रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। कई छात्र कॉलेज या संस्थान के चयन में कंफ्यूज रहते हैं कि कौन सा सबसे अच्छा है। आज हम आपकी इस कंफ्यूजन को दूर करने के लिए देश के टॉप 4 डेंटल कॉलेज की जानकारी लेकर आए हैं, ताकि आप अपनी डेंटिस्ट की पढ़ाई के लिए सही संस्थान का चयन कर सकें।

डेंटिस्ट की पढ़ाई के लिए टॉप मेडिकल कॉलेज
– सविता इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड टेक्निकल साइंसेज, चेन्नई
– मणिपाल कॉलेज ऑफ डेंटल साइंस
– डी वाई पाटिल विद्यापीठ, पुणे
– किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ

यह सूची NIRF रैंकिंग 2024 के अनुसार तैयार की गई है। इस रैंकिंग के आधार पर, पहले स्थान पर चेन्नई का सविता इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड टेक्निकल साइंसेज है। दूसरे स्थान पर मणिपाल कॉलेज ऑफ डेंटल साइंस है, तीसरे स्थान पर पुणे का डी वाई पाटिल विद्यापीठ और चौथे स्थान पर लखनऊ का किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी है।

इन कॉलेजों में दाखिला लेना इतना आसान नहीं है, क्योंकि इन संस्थानों में छात्रों का प्रवेश बहुत प्रतिस्पर्धी होता है। कैंडिडेट्स को इनमें दाखिला पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है, और आखिरकार कुछ ही छात्र इस प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश लेने में सफल होते हैं।

डेंटिस्ट बनने के लिए आपको बीडीएस (बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी) का कोर्स पूरा करना होता है। इस कोर्स को पूरा करने के बाद ही आप डेंटिस्ट कहलाते हैं।

 

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed