
कश्मीर को “धरती का स्वर्ग” कहा जाता है, और मार्च-अप्रैल में यहां की खूबसूरती देखते ही बनती है। इस समय कश्मीर फूलों से सजा हुआ होता है, मानो पूरा कश्मीर जन्नत जैसा लगने लगता है। गुलमर्ग, सोनमर्ग, और पहलगाम जैसी खूबसूरत जगहें हमेशा कश्मीर की पहचान रही हैं, जहां ज्यादातर पर्यटक घूमने जाते हैं। इस दौरान, कश्मीर के बाग-बगिचों में रंग-बिरंगे फूल खिलते हैं और वादियों में बसी खुशबू हर किसी को मंत्रमुग्ध कर देती है। आइए जानते हैं क्यों मार्च-अप्रैल में कश्मीर जाना खास होता है और इस दौरान कौन सी जगहें घूमने लायक हैं।
मार्च-अप्रैल में कश्मीर की खूबसूरती में चार चांद लगते हैं
मार्च और अप्रैल के बीच कश्मीर में बसंत ऋतु की शुरुआत होती है। इस समय बर्फ धीरे-धीरे पिघलने लगती है और घाटियों में फूल खिलने लगते हैं। ट्यूलिप, बादाम, चेरी और सेब के फूल इस मौसम में अपनी सुंदरता बिखेरते हैं। कश्मीर का नजारा सचमुच अद्भुत हो जाता है। यहां आने वाले पर्यटकों का दिल यहीं का होकर रह जाता है। यही कारण है कि इस समय बड़ी संख्या में देश-विदेश से पर्यटक कश्मीर की यात्रा करते हैं।
कश्मीर की सबसे खूबसूरत डेस्टिनेशन:
एशिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन
मार्च के अंत और अप्रैल की शुरुआत में श्रीनगर का इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्यूलिप गार्डन अपनी पूरी सुंदरता में होता है। यहां हजारों किस्मों के ट्यूलिप खिलते हैं, जो इंद्रधनुष के रंगों की तरह मनमोहक दिखते हैं।
बादामवारी गार्डन
बादामवारी गार्डन में मार्च के महीने में गुलाबी और सफेद बादाम के फूलों की बहार होती है। यह जगह विशेष रूप से फोटोग्राफी प्रेमियों के लिए जन्नत जैसी है, क्योंकि यहां का दृश्य अद्वितीय होता है।
डल झील
मार्च में डल झील की शिकारे की सैर का अपना अलग ही आनंद है। इस समय झील के किनारों पर रंग-बिरंगे फूलों की चादर बिछी होती है, जो इसे और भी आकर्षक बना देती है।
बेटाब वैली
बेटाब वैली (पहलगाम) में बर्फ और फूलों का अनोखा संगम देखा जा सकता है। मार्च और अप्रैल में यहां का दृश्य बहुत खास होता है, जहां बर्फ से ढके पहाड़ों के बीच फूलों की क्यारियां बेहद खूबसूरत लगती हैं।
गुलमर्ग
गुलमर्ग, जो अपनी बर्फीली ढलानों के लिए मशहूर है, मार्च-अप्रैल में बर्फ और फूलों का अद्भुत संगम देखने को मिलता है। यहां स्कीइंग के साथ-साथ प्राकृतिक सुंदरता का भी आनंद लिया जा सकता है।
इन जगहों पर मार्च-अप्रैल में कश्मीर की असली खूबसूरती देखी जा सकती है, जो पर्यटकों को हमेशा याद रहती है।




Add comment