Edinbox Hindi

दिल्ली के स्कूलों के लिए नया एकेडमिक कैलेंडर जारी: गर्मी की छुट्टियां, परीक्षाएं और एडमिशन शेड्यूल घोषित

दिल्ली शिक्षा निदेशालय (Directorate of Education) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए नया एकेडमिक कैलेंडर जारी कर दिया है। इस कैलेंडर के अनुसार, राजधानी दिल्ली के सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों को इस बार 11 मई से 30 जून 2025 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश मिलेगा। यानी बच्चों को पूरे 50 दिनों की गर्मी की छुट्टियां मिलेंगी। वहीं, शिक्षकों को 28 जून से स्कूल में रिपोर्ट करना होगा।

एडमिशन और परीक्षा शेड्यूल
शिक्षा निदेशालय ने आगामी सत्र के लिए एडमिशन और परीक्षाओं से जुड़ी अहम तारीखें भी घोषित की हैं:
प्लान्ड एडमिशन (कक्षा 6 से 9 तक): 1 अप्रैल से 30 जून 2025 तक होंगे।
नॉन-प्लान्ड एडमिशन: तीन चरणों में कराए जाएंगे, जिनकी तिथियां अलग-अलग तय की जाएंगी।
कंपार्टमेंट परीक्षाओं के परिणाम (कक्षा 5, 7, 9, 11): 8 मई 2025 को जारी होंगे।
मिड-टर्म परीक्षा: 15 सितंबर से 10 अक्टूबर 2025 तक आयोजित की जाएंगी।
कॉमन प्री-बोर्ड परीक्षा (कक्षा 10 और 12): 15 से 31 दिसंबर 2025 तक, परिणाम 7 जनवरी 2026 को आएंगे।
कॉमन वार्षिक स्कूल परीक्षा (कक्षा 3 से 9 और 11 तक): संभावित तारीखें 16 फरवरी से 21 मार्च 2026 के बीच हैं।

त्योहारी छुट्टियां
शरदकालीन अवकाश: 29 सितंबर से 1 अक्टूबर 2025 तक
शीतकालीन अवकाश: 1 जनवरी से 15 जनवरी 2026 तक

शिक्षा निदेशालय के एक अधिकारी ने बताया कि एकेडमिक कैलेंडर पहले से तय करने से स्कूलों की सालभर की गतिविधियां व्यवस्थित ढंग से संचालित की जा सकती हैं। इस कदम से स्कूल प्रशासन, शिक्षक, छात्र और अभिभावक सभी को लाभ मिलेगा, क्योंकि वे पहले से अपनी योजना बना सकेंगे।

नए एकेडमिक कैलेंडर से छात्रों को न केवल पढ़ाई और छुट्टियों की स्पष्ट जानकारी मिलेगी, बल्कि परीक्षाओं और एडमिशन प्रक्रियाओं की तैयारी भी समय रहते की जा सकेगी। यह कदम शिक्षा प्रणाली को अधिक सुव्यवस्थित और प्रभावी बनाने की दिशा में एक अहम प्रयास है।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed