
आज की परवरिश बस किताब और होमवर्क तक सीमित नहीं रह गई है। अब माता-पिता का सपना सिर्फ इतना नहीं है कि उनका बच्चा टॉप करे, बल्कि वे चाहते हैं कि उनका बच्चा समझदार बने और जिंदगी में फैसले खुद लेना सीखें। आज के समय में पेरेंट्स चाहते हैं कि उनका बच्चा पढ़ाई में अच्छा हो, लेकिन उससे भी ज्यादा ज़रूरी है कि वह जीवन के अलग-अलग स्किल्स भी सीखे। पढ़ाई के साथ-साथ जीवन की समझ और अनुभव भी जरूरी हैं। ऐसे में हम आपके बच्चों के लिए कुछ खास लाइफ स्किल्स की टिप्स लेकर आए हैं, जो उन्हें सिर्फ पढ़ाई नहीं, बल्कि एक बेहतर इंसान बनना भी सिखाती हैं।
1. फैसला लेना सिखाएं
बच्चों को यह सिखाना जरूरी है कि कब, कहां और क्या करना है। इसके लिए आप उन्हें छोटे-छोटे कामों में फैसला लेने का मौका दें। इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे मानसिक रूप से मजबूत बनेंगे।
2. ग्रुप में भाग लेना सिखाएं
बच्चों को अलग-अलग प्रोजेक्ट्स और गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित करें। साथ ही उन्हें परिवार के सदस्यों से बातचीत करने की आदत डालें। इससे वह सामाजिक रूप से अधिक समझदार और सहयोगी बनेंगे।
3. लक्ष्य तय करना सिखाएं
बचपन से ही बच्चों को यह समझाना शुरू करें कि उन्हें आगे क्या बनना है। उन पर दबाव न डालें, बल्कि उनकी रुचियों को समझने की कोशिश करें। इससे वे अपने जीवन का लक्ष्य खुद तय करना सीखेंगे।
4. सही से खर्च करना सिखाएं
बच्चों को कभी-कभी बाहर भेजें और उन्हें पैसे खर्च करने की ज़िम्मेदारी दें। पैसों की अहमियत और बचत का महत्व उन्हें समझाएं ताकि वे आगे चलकर समझदारी से आर्थिक फैसले ले सकें।
5. प्रकृति की देखभाल सिखाएं
बच्चों को प्रकृति से प्यार करना सिखाएं। जैसे पौधे लगाना, उन्हें पानी देना और पेड़ न काटने की सलाह देना। साथ ही, पानी का महत्व समझाकर उन्हें संसाधनों की कद्र करना सिखाएं।
इन आसान लेकिन असरदार तरीकों से आप अपने बच्चों को सिर्फ अच्छे विद्यार्थी ही नहीं, बल्कि जिम्मेदार और समझदार इंसान भी बना सकते हैं।




Add comment