
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग – राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (UGC NET 2025) जून सत्र के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार ugcnet.nta.ac.in वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
पंजीकरण की अंतिम तिथि 7 मई, सुधार विंडो 9 से 10 मई तक
यूजीसी नेट जून 2025 के लिए आवेदन विंडो 7 मई 2025 तक खुली रहेगी। जिन उम्मीदवारों को आवेदन पत्र में कोई सुधार करना हो, वे 9 मई से 10 मई के बीच सुधार विंडो के माध्यम से आवश्यक परिवर्तन कर सकते हैं। यह परीक्षा 21 जून से 30 जून 2025 तक कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। इस बार यूजीसी नेट 85 विषयों में आयोजित होगी।
एनटीए की ओर से जारी आधिकारिक नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि उम्मीदवारों को अपने आवेदन में वही ईमेल और मोबाइल नंबर दर्ज करना चाहिए जो उनका स्वयं का या उनके माता-पिता/अभिभावक का हो, क्योंकि सभी आवश्यक जानकारी और संचार उन्हीं माध्यमों से किए जाएंगे।
UGC NET 2025: आयु सीमा
– जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF): उम्मीदवार की आयु 1 जून 2025 तक 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
– सहायक प्रोफेसर एवं पीएचडी प्रवेश हेतु: कोई ऊपरी आयु सीमा निर्धारित नहीं है।
आवेदन शुल्क विवरण
सामान्य श्रेणी: ₹1,150
ईडब्ल्यूएस/ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर): ₹600
SC/ST/ट्रांसजेंडर: ₹325
– आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 8 मई 2025 है।
इच्छुक उम्मीदवार समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें और परीक्षा से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।




Add comment