Edinbox Hindi

CSIR UGC NET दिसंबर 2024 परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें स्कोरकार्ड चेक

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2024 परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परिणाम देखने के लिए उम्मीदवारों को अपनी आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।

परीक्षा का आयोजन और भागीदारी
इस बार सीएसआईआर नेट परीक्षा का आयोजन 28 फरवरी से 2 मार्च 2025 के बीच किया गया था, जिसमें कुल 2,38,451 उम्मीदवारों के लिए परीक्षा आयोजित हुई और 1,74,785 उम्मीदवारों ने इसमें भाग लिया। सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन दो शिफ्टों में किया गया था। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की गई, जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक संपन्न हुई। यह परीक्षा 164 शहरों के 326 केंद्रों पर 2,38,451 उम्मीदवारों के लिए आयोजित की गई थी।

उत्तर कुंजी और आपत्ति प्रक्रिया
एनटीए ने 11 मार्च 2025 को प्रश्न पत्र, रिकॉर्डेड उत्तर और अनंतिम उत्तर कुंजी जारी की थी। जिन उम्मीदवारों को उत्तर कुंजी पर आपत्ति थी, उन्हें 14 मार्च 2025 तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करने का अवसर दिया गया।

पात्रता और कटऑफ मानदंड
जिन उम्मीदवारों ने न्यूनतम निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त किए हैं, वे जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) और असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए पात्र माने जाएंगे। सामान्य, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी के लिए कटऑफ 33% है जबकि एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी श्रेणियों के लिए यह 25% है। सफल उम्मीदवारों को एनटीए द्वारा पात्रता प्रमाणपत्र और जेआरएफ अवॉर्ड लेटर जारी किया जाएगा। 

रिजल्ट ऐसे करें चेक:
– आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाएं।
– होमपेज पर “CSIR UGC NET December 2024 Result” लिंक पर क्लिक करें।
– अपनी आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज करके लॉग इन करें।
– स्क्रीन पर आपका स्कोरकार्ड दिखाई देगा।
– स्कोरकार्ड को डाउनलोड करें और प्रिंट आउट लेकर सुरक्षित रखें।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed