Edinbox Hindi

दिल्ली के सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में एसएमसी का होगा पुनर्गठन होगा, दिशा-निर्देश जारी

दिल्ली के सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) का नए सिरे से गठन किया जाएगा। शिक्षा निदेशालय ने इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी करते हुए मौजूदा समितियों को भंग करने के आदेश दिए हैं।

नई एसएमसी का गठन स्कूल प्रमुख की अध्यक्षता में और संयोजक की मदद से स्कूल स्तर पर किया जाएगा। केवल उन्हीं माता-पिता/अभिभावकों को समिति में शामिल किया जाएगा जिनके बच्चे उच्चतम कक्षा में पढ़ नहीं रहे हैं। चुनाव में भाग लेने के इच्छुक अभिभावकों को नामांकन फॉर्म में अपना नाम, पता, मोबाइल नंबर और अन्य आवश्यक जानकारियाँ भरनी होंगी।

उम्मीदवार नामांकन फॉर्म छह मई तक जमा कर सकेंगे। सात मई को नामांकन का सत्यापन स्कूल स्तर पर होगा। उम्मीदवारों की सूचना नोटिस बोर्ड पर दी जाएगी। एसएमसी का चुनाव नौ मई को सुबह/सामान्य पाली में सुबह आठ से लेकर सुबह 11 बजे तक और शाम की पाली में दोपहर एक बजे से लेकर चार बजे तक चुनाव होगा। एसएमसी का चुनाव परिणाम दस मई को घोषित किया जाएगा।

सभी जिलों के उप-शिक्षा निदेशकों को स्थायी कोर ग्रुप गठित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि उपयुक्त सामाजिक कार्यकर्ताओं को एसएमसी में शामिल किया जा सके या हटाया जा सके। चुनाव परिणाम के एक सप्ताह के भीतर इसकी जानकारी शिक्षा निदेशालय की वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएगी। सभी सदस्यों को पहचान हेतु फोटो आईडी भी दी जाएगी।

स्कूल प्रमुख/प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में 16 सदस्यों की एसएमसी का गठन होगा। इसमें 12 अभिभावक, स्थानीय प्राधिकरण से चयनित एक प्रतिनिधि, एक सामाजिक कार्यकर्ता और एक शिक्षक होगा।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed