
भारतीय सेना युवाओं के लिए एक शानदार अवसर लेकर आई है। इंडियन आर्मी इंटर्नशिप प्रोग्राम (IAIP) 2025 के तहत 16 मई से दिल्ली कैंट में इंटर्नशिप शुरू की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 25 अप्रैल 2025 से शुरू हो चुकी है और 8 मई 2025 तक आवेदन किया जा सकता है। इस इंटर्नशिप के माध्यम से युवा सेना के साथ कार्य अनुभव प्राप्त कर सकेंगे।
इंटर्नशिप के फायदे
भारतीय सेना के इस इंटर्नशिप प्रोग्राम के जरिए युवाओं को न केवल सेना के साथ काम करने का अनुभव मिलेगा, बल्कि सफलतापूर्वक इंटर्नशिप पूरी करने पर सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा। साथ ही, इंटर्न्स को वरिष्ठ सेना अधिकारियों से विशेष बातचीत का मौका मिलेगा, जिससे वे इंडियन आर्मी में संभावित करियर अवसरों, भर्तियों और परियोजना अनुसंधान के लिए मार्गदर्शन भी प्राप्त कर सकेंगे।
कार्यक्रम का समय और प्रारूप
यह इंटर्नशिप 16 मई 2025 से 30 जुलाई 2025 तक चलेगी। शुरुआत के 60 दिन इंटर्न्स को शारीरिक मोड (Physical Mode) में कार्य करना होगा, जबकि अंतिम 15 दिन ऑनलाइन मोड (Online Mode) में इंटर्नशिप पूरी कराई जाएगी। इंटर्नशिप का स्थान दिल्ली कैंट में रहेगा।
आवेदन और चयन प्रक्रिया
रजिस्ट्रेशन और चयन प्रक्रिया इच्छुक उम्मीदवार 25 अप्रैल 2025 से 7 मई 2025 तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। शॉर्टलिस्टिंग और चयन की पुष्टि 9 मई से 10 मई 2025 के बीच की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को समय पर सूचना दी जाएगी।
इंटर्नशिप के डोमेन्स
इंडियन आर्मी ने इंटर्नशिप के लिए विभिन्न डोमेन्स और क्षेत्रों की जानकारी साझा की है। इस प्रोग्राम के तहत टेक्नोलॉजी सेक्टर में डायरेक्टर जनरल टेरिटोरियल आर्मी, सिग्नल्स टेक्निकल मूल्यांकन और अनुकूलन समूह, और डायरेक्टर जनरल इन्फॉर्मेशन सिस्टम में काम करने का अवसर मिलेगा। वहीं, फाइनेंशियल मैनेजमेंट के तहत एफआईएस (FIS) के माध्यम से वित्तीय स्वचालन, वित्त मानचित्रण, बजट योजना और डेटा माइनिंग/विश्लेषण जैसे क्षेत्रों में इंटर्नशिप कराई जाएगी।




Add comment