Edinbox Hindi

यूपीएससी की परीक्षाओं का शेड्यूल जारी; सीएमएस एग्जाम 20 जुलाई को, IES और ISS परीक्षा का कार्यक्रम भी घोषित 

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने वर्ष 2025 की भारतीय आर्थिक सेवा (IES), भारतीय सांख्यिकी सेवा (ISS) और संयुक्त चिकित्सा सेवा (CMS) परीक्षाओं की आधिकारिक समय सारणी जारी कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार अब UPSC की वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर विषयवार शेड्यूल और परीक्षा से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारियाँ देख सकते हैं।

यूपीएससी आईईएस और आईएसएस परीक्षा में विभिन्न विषयों के लिए अलग-अलग समय स्लॉट निर्धारित किए गए हैं। वहीं, यूपीएससी सीएमएस परीक्षा के लिए पेपर I और पेपर II में सामान्य चिकित्सा, बाल रोग, सर्जरी, स्त्री रोग एवं प्रसूति विज्ञान और निवारक चिकित्सा जैसे विषय होंगे।

यूपीएससी आईईएस और आईएसएस परीक्षा 20, 21 और 22 जून 2025 को आयोजित की जाएगी, जबकि यूपीएससी सीएमएस परीक्षा 20 जुलाई 2025 को होगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विस्तृत शेड्यूल और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं।

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed