Edinbox Hindi

जल्द घोषित होंगे CBSE बोर्ड 10वीं-12वीं के नतीजे, डिजीलॉकर पर रिजल्ट चेक करने के लिए एक्सेस कोड जारी 

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने वर्ष 2025 की कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणामों का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया है। बोर्ड ने अब डिजीलॉकर सुरक्षा पिन (जिसे एक्सेस कोड भी कहा जाता है) उपलब्ध करा दिए हैं, जो छात्रों को अपनी डिजिटल मार्कशीट, माइग्रेशन सर्टिफिकेट और स्कूल छोड़ने के प्रमाणपत्र जैसी शैक्षणिक दस्तावेजों को डाउनलोड करने के लिए आवश्यक होंगे।

जल्द जारी होंगे परिणाम
CBSE की आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, कक्षा 10 और 12 के परिणाम अंतिम चरण में हैं और जल्द ही घोषित किए जाएंगे। परिणाम घोषित होने के बाद छात्र इन्हें आधिकारिक वेबसाइट्स results.cbse.gov.in, cbseresults.nic.in, cbse.gov.in पर देख सकेंगे। 

डिजीलॉकर एक्सेस कोड स्कूलों को भेजे गए
CBSE ने अपने ताजा दिशा-निर्देश में बताया कि डिजीलॉकर एक्सेस कोड प्रत्येक छात्र के लिए उनके संबंधित स्कूलों को डिजीलॉकर स्कूल अकाउंट के माध्यम से भेज दिए गए हैं। इन कोड्स को छात्रों को व्यक्तिगत रूप से उपलब्ध कराना होगा, ताकि वे सुरक्षित तरीके से अपनी डिजिटल मार्कशीट और अन्य दस्तावेज़ प्राप्त कर सकें।

क्या है एक्सेस कोड?
यह 6 अंकों का सुरक्षा पिन होता है, जिसे CBSE ने छात्रों के व्यक्तिगत शैक्षणिक रिकॉर्ड्स तक सिर्फ अधिकृत उपयोगकर्ताओं को ही पहुंच देने के लिए शुरू किया है। यह सुविधा परिणाम मंजूषा (Parinam Manjusha) के अंतर्गत आती है, जो CBSE का आधिकारिक शैक्षणिक डेटा रिपॉजिटरी है, जिसे राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस डिवीजन (NeGD) के सहयोग से विकसित किया गया है।

कैसे प्राप्त करें डिजिटल दस्तावेज़?
जब परिणाम घोषित हो जाएंगे, तो छात्र डिजीलॉकर में अपने क्रेडेंशियल्स और एक्सेस कोड के माध्यम से लॉग इन कर सकेंगे। CBSE छात्रों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबरों पर एसएमएस के माध्यम से भी लॉगिन विवरण भेजेगा। इसके बाद छात्र अपनी मार्कशीट, माइग्रेशन सर्टिफिकेट और स्कूल छोड़ने का प्रमाणपत्र डिजीलॉकर से सुरक्षित और सत्यापित डिजिटल प्रारूप में डाउनलोड कर सकेंगे, जिसे वे आगे की पढ़ाई या करियर के लिए उपयोग में ला सकते हैं।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed