
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा घोषित 2025 बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम के बाद छात्रों को अपने अंकों को लेकर यदि असंतुष्टि है, तो उन्हें एक और मौका दिया जा रहा है। सीबीएसई ने कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 के बाद की प्रक्रिया का विस्तृत शेड्यूल जारी कर दिया है। यदि किसी छात्र को लगता है कि उसके अंक सही से नहीं दिए गए हैं, तो वह स्कैन की गई उत्तर पुस्तिकाएं प्राप्त करने, अंकों के सत्यापन (Verification) और री-वैल्यूएशन के लिए निर्धारित समयसीमा में आवेदन कर सकता है।
कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए महत्वपूर्ण तिथियां
स्कैन की गई उत्तर पुस्तिकाएं:
आवेदन तिथि: 21 मई से 27 मई 2025
शुल्क: 700 रुपये प्रति विषय
अंकों का सत्यापन और री-वैल्यूएशन:
आवेदन तिथि: 28 मई से 3 जून 2025
वेरिफिकेशन शुल्क: 500 रुपये प्रति उत्तर पुस्तिका
री-वैल्यूएशन शुल्क: 100 रुपये प्रति प्रश्न
कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए महत्वपूर्ण तिथियां
स्कैन की गई उत्तर पुस्तिकाएं:
आवेदन तिथि: 27 मई से 2 जून 2025
शुल्क: 500 रुपये प्रति विषय
वेरिफिकेशन और री-वैल्यूएशन:
आवेदन तिथि: 3 जून से 7 जून 2025
वेरिफिकेशन शुल्क: 500 रुपये प्रति उत्तर पुस्तिका
री-वैल्यूएशन शुल्क: 100 रुपये प्रति प्रश्न
आवेदन कैसे करें?
1. आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
2. होम पेज पर दिए गए “रिवैल्युएशन और रि-वेरिफिकेशन” लिंक पर क्लिक करें।
3. अपना रजिस्ट्रेशन करें।
4. फिर अपने अकाउंट में लॉग इन करें।
5. एप्लीकेशन फॉर्म भरें और निर्धारित शुल्क जमा करें।
6. सबमिट बटन पर क्लिक करें और आवेदन की प्रति डाउनलोड करें।
7. भविष्य के लिए उसका प्रिंट आउट अवश्य लें।




Add comment