Edinbox Hindi

जेईई मेन पेपर-2 का परिणाम घोषित, पांच अभ्यर्थियों ने हासिल किया 100 परसेंटाइल स्कोर

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आज यानी 23 मई 2025 को संयुक्त प्रवेश परीक्षा सत्र-2 (JEE Main) पेपर 2 (बी. आर्क/बी. प्लानिंग) का परिणाम जारी कर दिया है।  जेईई मेन 2025 पेपर 2 परिणाम लिंक आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर सक्रिय कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने जेईई मेन 2025 सेशन 2 पेपर 2 की परीक्षा दी थी, वो आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं। 

उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे- जेईई मेन 2025 आवेदन संख्या और पंजीकरण के दौरान बनाए गए पासवर्ड का उपयोग करके जेईई मेन 2025 सत्र-2 पेपर 2 स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

इस बार बीआर्क और बीप्लानिंग परीक्षा में चार पुरुष और एक महिला उम्मीदवार ने 100 परसेंटाइल स्कोर हासिल कर टॉप किया है।

बीआर्क और बीप्लानिंग के लिए जेईई मेन 2025 पेपर-2 9 अप्रैल को एक शिफ्ट में आयोजित किया गया था। परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड में 13 भाषाओं में आयोजित की गई थी। जेईई मेन 2025 पेपर 2 ने 22 मई को अंतिम उत्तर कुंजी जारी की और 4 प्रश्न हटा दिए।

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed