
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में फर्जी शैक्षणिक दस्तावेज़ और गलत जानकारी देकर नौकरी हासिल करने के आरोप में 20 शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया गया है। इन शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताएं पाए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) राम जियावन मौर्य ने बताया कि जांच के दौरान इन शिक्षकों की मेधा सूची और शैक्षणिक अंकों में विसंगतियाँ पाई गईं। उन्होंने बताया कि,
“बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सुरेंद्र तिवारी के निर्देश पर 2021 से नियुक्त इन शिक्षकों की जांच की गई थी। जाँच में यह सामने आया कि कई शिक्षक न्यूनतम शैक्षिक योग्यता को भी पूरा नहीं करते थे।”
बीएसए मौर्य के अनुसार, सभी 20 शिक्षकों को नियमों के तहत बर्खास्त कर दिया गया है और मामले की आगे जांच जारी है।




Add comment