
झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने आज कक्षा 12वीं के साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट 2025 जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर जाकर अपने रोल नंबर व अन्य विवरण भरकर रिजल्ट देख सकते हैं। 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 11 फरवरी से 4 मार्च 2025 के बीच आयोजित की गई थीं।
छात्राओं ने मारी बाज़ी, लड़कों से बेहतर रहा प्रदर्शन
इस बार का रिजल्ट लड़कियों के लिए खास रहा है। उन्होंने दोनों ही स्ट्रीम — साइंस और कॉमर्स — में लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। साइंस स्ट्रीम में 80.53% लड़कियां सफल हुईं, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत सिर्फ 48.43% रहा। वहीं कॉमर्स स्ट्रीम में 95% लड़कियां पास हुईं, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 86% रहा।
झारखंड बोर्ड 2025 के इंटरमीडिएट रिजल्ट में साइंस स्ट्रीम के कुल 98,634 छात्रों में से 79.26% छात्र पास हुए, जबकि कॉमर्स स्ट्रीम के 22,066 छात्रों में से 91.20% ने परीक्षा में सफलता हासिल की है।
साइंस स्ट्रीम में कुल 98,634 विद्यार्थी नामांकित थे, जिनमें से 78,186 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 58,520 छात्र प्रथम श्रेणी, 19,383 छात्र द्वितीय श्रेणी और 63 छात्र तृतीय श्रेणी से सफल हुए हैं।
कॉमर्स स्ट्रीम में कुल 22,066 विद्यार्थी थे, जिनमें से 20,285 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। इस स्ट्रीम में 12,729 छात्र प्रथम श्रेणी, 7,234 छात्र द्वितीय श्रेणी और 222 छात्र तृतीय श्रेणी से पास हुए हैं।
बीते साल कॉमर्स स्ट्रीम में कुल 25,907 छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 23,235 छात्र सफल रहे। इस स्ट्रीम का ओवरऑल पास प्रतिशत 90.60% रहा, जिसमें 61% छात्रों ने फर्स्ट डिवीजन से परीक्षा पास की। वहीं, साइंस स्ट्रीम में कुल 94,433 छात्रों ने परीक्षा में हिस्सा लिया था। इनमें से 68,203 छात्र पास हुए, और 72.70% छात्रों ने फर्स्ट डिवीजन से सफलता प्राप्त की।




Add comment