Edinbox Hindi

नीट यूजी रिजल्ट का रास्ता साफ: मद्रास हाईकोर्ट ने हटाई NTA पर लगी रोक, दोबारा परीक्षा की याचिकाएं खारिज

मद्रास हाईकोर्ट ने 6 जून 2025 (शुक्रवार) को NEET UG 2025 के रिजल्ट पर लगी रोक हटा दी है, जिससे राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) को परिणाम घोषित करने की अनुमति मिल गई है। कोर्ट ने पावर कट के कारण दोबारा परीक्षा की मांग करने वाली 16 छात्रों की याचिकाएं खारिज कर दी हैं।

क्या था मामला?
16 छात्रों ने कोर्ट में याचिका दायर कर कहा था कि 5 मई 2025 को चेन्नई के चार परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा के दौरान बिजली गुल हो गई थी। इससे परीक्षा कक्ष में रोशनी कम हो गई और उन्हें ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई हुई, जिससे उनके प्रदर्शन पर असर पड़ा। छात्रों की मांग थी कि उनके लिए दोबारा परीक्षा कराई जाए और तब तक परिणाम जारी न किए जाएं।

इस याचिका के चलते हाईकोर्ट ने 17 मई को अंतरिम आदेश देते हुए NTA को रिजल्ट घोषित करने से रोक दिया था।

कोर्ट का फैसला: “22 लाख छात्रों को प्रभावित नहीं कर सकते”
न्यायमूर्ति सी कुमारप्पन ने याचिका खारिज करते हुए कहा कि “22 लाख छात्रों की परीक्षा को सिर्फ कुछ छात्रों की समस्याओं के कारण प्रभावित नहीं किया जा सकता।”

परीक्षा दोपहर 2 बजे से 5 बजे के बीच आयोजित की गई थी, जब प्राकृतिक रोशनी पर्याप्त थी। बिजली कटौती बारिश और तूफान की वजह से अस्थायी रूप से हुई थी, और यह कोई ठोस आधार नहीं बनता कि परीक्षार्थी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके। NTA ने फील्ड वेरिफिकेशन और वैज्ञानिक मूल्यांकन के आधार पर यह निष्कर्ष निकाला कि दोबारा परीक्षा की आवश्यकता नहीं है, और यह निर्णय न्यायसंगत है।

अब आगे क्या?
कोर्ट के इस निर्णय के बाद अब NTA जल्द ही NEET UG 2025 के परिणाम घोषित कर सकती है। लाखों छात्रों को अब अपने रिजल्ट का इंतजार खत्म होने का रास्ता साफ हो गया है।

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed