Edinbox Hindi

UPPSC PCS Mains 2024: 259 उम्मीदवारों के आवेदन रद्द, जानिए कारण और अपील की अंतिम तिथि

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने PCS मुख्य परीक्षा 2024 को लेकर एक महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है। आयोग ने बताया है कि 259 अभ्यर्थियों के आवेदन निरस्त कर दिए गए हैं। ये सभी अभ्यर्थी प्रारंभिक परीक्षा में सफल रहे थे, लेकिन मुख्य परीक्षा के लिए निर्धारित औपचारिकताएं पूरी नहीं कर सके।

इन कारणों से हुए आवेदन रद्द
– 138 अभ्यर्थी आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी आयोग कार्यालय में 1 अप्रैल 2025 तक नहीं भेज सके।
– एक अभ्यर्थी ने PCS 2024 की बजाय गलती से PCS 2023 का आवेदन फॉर्म जमा किया।
– कई अभ्यर्थी इंटरमीडिएट प्रमाणपत्र, जन्मतिथि प्रमाण, या श्रेणी प्रमाणपत्र प्रस्तुत नहीं कर सके।
– 38 अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता संबंधित पदों के लिए न्यूनतम मानदंड पर खरी नहीं उतरी।
– 25 अभ्यर्थियों ने आवेदन पत्र के स्थान पर केवल दस्तावेज भेजे।
– 3 अभ्यर्थियों ने परीक्षा की तिथि के बाद शैक्षणिक योग्यता प्राप्त की।
– 26 अभ्यर्थी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्रेणी का प्रमाणपत्र नहीं दे सके।

अपील का अंतिम मौका
आयोग ने इन सभी अभ्यर्थियों को अंतिम अवसर देते हुए कहा है कि वे 11 जून 2025, शाम 5 बजे तक पंजीकृत डाक या व्यक्तिगत रूप से आयोग कार्यालय में अपील कर सकते हैं। इसके बाद प्राप्त किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। यह जानकारी आयोग के अनु सचिव ओंकार नाथ सिंह द्वारा दी गई है।

PCS Mains 2024: परीक्षा शेड्यूल और केंद्र
– परीक्षा तिथि: 29 जून से 2 जुलाई 2025
– परीक्षा केंद्र: प्रयागराज और लखनऊ

परीक्षा समय:
– प्रथम पाली: सुबह 9:00 से दोपहर 12:00 बजे तक
– द्वितीय पाली: दोपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे तक

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed