Edinbox Hindi

जोसा काउंसलिंग की मॉक सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी, अपने चॉइसेज़ में बदलाव कर सकेंगे छात्र 

आज, 9 जून 2025, Joint Seat Allocation Authority (JoSAA) ने राउंड 1 की मॉक सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी कर दी है। ये लिस्ट उन विकल्पों के आधार पर तैयार की गई है, जो उम्मीदवारों ने 8 जून तक भरें थे।

अब छात्र जेईई मेन 2025 के एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड के जरिए josaa.nic.in पर जाकर मॉक अलॉटमेंट देख सकते हैं। वेबसाइट पर लॉग इन करें और अपनी संभावित सीट की जानकारी प्राप्त करें।

इस मॉक अलॉटमेंट का मकसद साफ है — छात्रों को यह अंदाज़ा देना कि उनके द्वारा भरे गए विकल्पों के आधार पर उन्हें किस संस्थान और किस ब्रांच में सीट मिल सकती है। इसका फायदा ये होगा कि छात्र अंतिम विकल्प सोच-समझकर भर पाएंगे।

और अब बात करते हैं काउंसलिंग प्रोसेस की। JoSAA काउंसलिंग कुल 6 राउंड्स में होगी। मॉक अलॉटमेंट के बाद छात्र अपने चॉइसेज़ में बदलाव कर सकते हैं और फिर फाइनल लॉकिंग की तैयारी करनी होगी।

अब नज़र डालते हैं जरूरी दस्तावेज़ों पर — IIT में एडमिशन के लिए छात्र जो दस्तावेज अपलोड करेंगे, उनमें शामिल हैं:
– कक्षा 10वीं की मार्कशीट/प्रमाणपत्र
– 12वीं की मार्कशीट
– श्रेणी प्रमाणपत्र (अगर लागू हो)
– PwD या अन्य संबंधित प्रमाणपत्र
– बैंक पासबुक की कॉपी या कैंसिल्ड चेक
– मेडिकल सर्टिफिकेट (Annexure 7 के अनुसार)
– और यदि लागू हो तो OCI/PIO कार्ड या पासपोर्ट

और इस बार फीस प्रक्रिया में एक बड़ा बदलाव आया है। अब अगर छात्र फीस जमा नहीं करते, तो उनकी सीट तुरंत रद्द नहीं होगी। रजिस्ट्रेशन के साथ ही फीस जमा करने का विकल्प मिलेगा, लेकिन यह अनिवार्य नहीं होगा कि छात्र ही लॉगइन कर फीस जमा करें — कोई भी उनके behalf पर फीस जमा कर सकता है।

तो छात्रों के लिए सलाह यही है — मॉक अलॉटमेंट को गंभीरता से देखें, अपनी चॉइसेज़ दोबारा सोचें, और दस्तावेज़ों की तैयारी रखें। JoSAA काउंसलिंग अब अपने निर्णायक मोड़ पर है।

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed