Edinbox Hindi

कभी भारत को “AI में होपलेस” कहा था, वहीं से अब फंडिंग चाह रहे OpenAI के सैम ऑल्टमैन

कभी भारत की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) क्षेत्र में तैयारियों को “होपलेस” बताने वाले OpenAI के संस्थापक और CEO सैम ऑल्टमैन अब भारत से फंडिंग जुटाने की कोशिश कर रहे हैं। द इंफॉर्मेशन की एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से यह दावा किया गया है।

रिपोर्ट के अनुसार, चैटजीपीटी बनाने वाली कंपनी OpenAI ने करीब 40 अरब डॉलर की फंडिंग के लिए सऊदी अरब के पब्लिक इनवेस्टमेंट फंड (PIF), भारत की रिलायंस इंडस्ट्रीज, और मौजूदा निवेशक यूएई के एमजीएक्स (MGX) के साथ बातचीत की है।

सूत्रों का कहना है कि ये निवेशक संभावित रूप से सैकड़ों मिलियन डॉलर का निवेश कर सकते हैं। OpenAI यह फंडिंग अपने AI मॉडल के विकास और Stargate नामक विशाल इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजना के लिए जुटाना चाह रहा है, जिसका समर्थन जापान की SoftBank से मिलने की संभावना है।

इस साल की शुरुआत में, ऑल्टमैन ने भारत के आईटी मंत्री से मुलाकात कर कम लागत वाले AI इकोसिस्टम पर चर्चा की थी। इसके बाद उन्होंने अबू धाबी स्थित निवेश समूह MGX के साथ फंडिंग पर बातचीत के लिए यूएई की यात्रा की योजना भी बनाई।

OpenAI, जो माइक्रोसॉफ्ट द्वारा समर्थित है, ने कथित तौर पर Coatue Management और Founders Fund जैसे प्रमुख निवेशकों से कम से कम 100 मिलियन डॉलर जुटाने पर भी चर्चा की है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि कंपनी को 2027 तक अतिरिक्त 17 अरब डॉलर जुटाने की उम्मीद है।

हालांकि, इन चर्चाओं को लेकर OpenAI, PIF, रिलायंस इंडस्ट्रीज, MGX और सॉफ्टबैंक की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed