
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के युग में प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग जैसी स्किल्स की मांग तेज़ी से बढ़ रही है। विशेषज्ञों का अनुमान है कि इस स्किल की मांग में 2030 तक हर साल 32% की दर से वृद्धि होगी। AI आधारित करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए यह सुनहरा अवसर है। फोर्ब्स की रिपोर्ट के अनुसार, डिजिटल इकोनॉमी में कई ऐसे एआई कौशल उभर रहे हैं जो न सिर्फ रोज़गार देंगे, बल्कि भविष्य में वैश्विक पहचान दिलाने में भी मददगार होंगे। आइए जानते हैं कुछ ऐसे प्रमुख स्किल्स के बारे में:
प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग
AI मॉडल्स (जैसे ChatGPT, Gemini, Copilot आदि) को प्रभावी ढंग से निर्देश देने की कला को प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग कहते हैं। इसका मकसद है इंसानों और AI के बीच संवाद को सहज और सटीक बनाना।
कहां है मांग: AI स्टार्टअप्स, ईकॉमर्स, कंटेंट प्लेटफॉर्म्स, एजुकेशन टेक, मार्केटिंग आदि में भारी डिमांड।
कौन कर सकता है: कंप्यूटर साइंस या तकनीकी बैकग्राउंड वाले छात्र; मशीन लर्निंग का ज्ञान मददगार होगा।
सीखने के कोर्स:
– Generative AI – IIT Kanpur (eICT Academy)
– Prompt Engineering for ChatGPT
– Mastering Prompt Engineering
– Microsoft Azure OpenAI Course
डेटा एनोटेशन / लेबलिंग
AI मॉडल्स को ट्रेंड करने के लिए डेटा को टैग या लेबल करना जरूरी होता है—जैसे तस्वीर में किसी ऑब्जेक्ट को चिन्हित करना।
उद्योग का अनुमानित मूल्य (2027 तक): ₹16,600 करोड़
कौन कर सकता है: कोई भी ग्रेजुएट; कंप्यूटर साइंस की बेसिक समझ फायदेमंद।
सीखने के कोर्स:
– Data Annotation for ML
– Image and Text Annotation Techniques
नो-कोड डेवलपमेंट
बिना कोड लिखे ऐप या वेबसाइट बनाना अब संभव है। जेनरेटिव AI की कार्यकुशलता से यह स्किल बेहद आसान और मांग में है।
कौन कर सकता है: तकनीकी और गैर-तकनीकी दोनों छात्र; मैथ्स/साइंस की समझ लाभदायक।
सीखने के कोर्स:
– No-Code Development with Bubble
– Building Apps Without Code
क्लाउड कंप्यूटिंग और AI सेवाएं
AI टूल्स को स्केलेबल और एफिशिएंट बनाने के लिए क्लाउड सर्विसेज का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है—डेटा स्टोरेज, एनालिसिस और ट्रांसफर तक।
कौन कर सकता है: कंप्यूटर साइंस या आईटी ग्रेजुएट; अन्य छात्र भी तकनीकी समझ के साथ कर सकते हैं।
सीखने के कोर्स:
– Generative AI for Business
– Diploma in Cloud Computing with AI
ब्लॉकचेन ऑडिटिंग
क्रिप्टोकरेंसी और स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट्स जैसी तकनीकों की ऑडिटिंग के लिए ब्लॉकचेन विशेषज्ञों की मांग तेज हो रही है।
अनुमानित ग्रोथ: 25% सालाना
कौन कर सकता है: कंप्यूटर साइंस, फाइनेंस या संबंधित क्षेत्र के छात्र
सीखने के कोर्स:
– Blockchain Basics
– Blockchain Auditing & Smart Contracts
बिग डेटा टेक्नोलॉजी
डिजिटल दुनिया में डेटा ही नई संपत्ति है। बड़े पैमाने पर डेटा को संग्रहित, विश्लेषित और सुरक्षित रखने की तकनीकें सीखना लाभदायक होगा।
कौन कर सकता है: टेक्निकल बैकग्राउंड वाले छात्र; 12वीं के बाद CS या IT स्ट्रीम
सीखने के कोर्स:
– Learning Data Analysis
– Big Data Analytics Specialization
करियर टिप्स
– सिर्फ डिग्री नहीं, स्किल्स पर फोकस करें।
– रचनात्मक सोच और तकनीकी समझ को जोड़ें।
– अपना पोर्टफोलियो बनाएं और व्यावहारिक अनुभव लें।
AI आधारित स्किल्स जैसे प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग, डेटा एनोटेशन, और क्लाउड कंप्यूटिंग आज न सिर्फ भारत, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी आपको करियर के बड़े अवसर दिला सकते हैं। यदि आप डिजिटल टूल्स की समझ के साथ रचनात्मक सोच रखते हैं, तो यह समय है इन स्किल्स को अपनाने का।




Add comment