
अगर आप शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए शानदार मौका है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने कक्षा 9वीं से 12वीं तक के सेकेंडरी टीचर के 1373 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना (Notification) जारी कर दी है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 18 जून 2025 से आवेदन कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)
– ऑनलाइन आवेदन शुरू: 18 जून 2025
– फॉर्म करेक्शन विंडो: 23 जून से 15 जुलाई 2025
– आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 19 जुलाई 2025
शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)
उम्मीदवारों के पास निम्न में से कोई एक डिग्री/योग्यता होना अनिवार्य है:
– B.Ed / M.Ed
– B.Tech / M.Sc
– MCA या किसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री
आयु सीमा (Age Limit)
आवेदन करने के लिए अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार उम्र में छूट प्रदान की जाएगी।
वेतनमान (Salary)
चयनित शिक्षकों को ₹35,400 से ₹1,12,400 प्रति माह वेतन मिलेगा। यह वेतन 7वें वेतन आयोग के अनुसार होगा, साथ में अन्य सरकारी भत्ते भी मिल सकते हैं।
आवेदन शुल्क (Application Fee)
जनरल वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है जबकि SC/ST वर्ग के लिए 50 रुपये फीस रखी गई है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकेगा।
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। परीक्षा में दो पेपर होंगे। पेपर 1 में सामान्य ज्ञान 100 अंक, हिंदी व अंग्रेजी भाषा 100 अंक और पेपर 2 विषय आधारित परीक्षा (जिस विषय में भर्ती होनी है) 300 अंक का होगा यानी कुल परीक्षा होगी 500 अंकों की।
जरूरी दस्तावेज (Required Documents)
– शैक्षणिक प्रमाण पत्र
– आधार कार्ड
– पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर
– जाति/आय प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
आवेदन प्रक्रिया (How to Apply)
– सबसे पहले JSSC की आधिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाएं।
– “New Registration” ऑप्शन पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें।
– लॉगइन कर आवेदन फॉर्म भरें और दस्तावेज़ अपलोड करें।
– निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान कर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।




Add comment