Edinbox Hindi

भारत में NEET की दौड़ से थक गए हैं? फिलीपींस दे सकता है डॉक्टर बनने का बेहतर मौका!

अगर आप डॉक्टर बनने का सपना देख रहे हैं, लेकिन NEET की कट-थ्रोट प्रतिस्पर्धा, सीमित सरकारी सीटें और प्राइवेट कॉलेजों की भारी-भरकम फीस आपकी राह रोक रही है—तो अब वक्त है नजरें भारत से थोड़ा बाहर घुमाने का। फिलीपींस, एक उभरता हुआ मेडिकल एजुकेशन हब, भारतीय छात्रों के लिए एक किफायती, भरोसेमंद और अंतरराष्ट्रीय स्तर का विकल्प बनकर सामने आया है।

अब 14 दिन की वीज़ा-फ्री एंट्री – पहले देखो, फिर फैसला लो
फिलीपींस ने अब भारतीय नागरिकों के लिए 14 दिन की वीजा-फ्री एंट्री की सुविधा शुरू की है। मतलब, अब आप और आपके माता-पिता बिना वीजा झंझट के वहां जाकर यूनिवर्सिटी कैंपस देख सकते हैं, फैकल्टी से मिल सकते हैं, और पूरी व्यवस्था को करीब से समझ सकते हैं। यह कदम न सिर्फ एडमिशन प्रक्रिया को आसान बनाता है, बल्कि एक विश्वास और पारदर्शिता का माहौल भी तैयार करता है।

क्यों करें MBBS फिलीपींस से?

जेब पर हल्का, शिक्षा में भारी
भारत के प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में MBBS की कुल लागत जहां 80 लाख से 1 करोड़ रुपये तक पहुंच सकती है, वहीं फिलीपींस में सिर्फ 22 से 31 लाख रुपये में पूरी डिग्री हासिल की जा सकती है। यहां की यूनिवर्सिटीज WHO और भारत की नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) से मान्यता प्राप्त हैं, यानी डिग्री पूरी करने के बाद आप FMGE पास कर भारत में प्रैक्टिस कर सकते हैं।

NEET स्कोर से आसान एडमिशन
NEET क्वालिफाई करना ज़रूरी है, लेकिन कटऑफ का प्रेशर उतना नहीं होता जितना भारत में। एक बार NEET पास करने के बाद यहां एडमिशन मिलना अपेक्षाकृत आसान है।

पूरी पढ़ाई अंग्रेज़ी में
MBBS का पूरा कोर्स अंग्रेज़ी माध्यम में होता है। कोई अतिरिक्त भाषा सीखने की ज़रूरत नहीं, जिससे भारतीय छात्र सहज महसूस करते हैं।
यहां का करिकुलम अमेरिकन मेडिकल सिस्टम पर आधारित है, जो FMGE और USMLE जैसी इंटरनेशनल परीक्षाओं की तैयारी में मदद करता है।

माहौल भी सुरक्षित, माता-पिता के अनुकूल
फिलीपींस का सामाजिक और सांस्कृतिक परिवेश भारत से मिलता-जुलता है। शाकाहारी भोजन, धार्मिक स्वतंत्रता और भारतीय समुदाय की उपस्थिति वहां के माहौल को और भी अनुकूल बनाती है।
अब जब वीजा-फ्री एंट्री है, तो माता-पिता भी बिना हिचक आपके साथ चलकर कैंपस, हॉस्टल, और क्लिनिकल फैसिलिटीज देख सकते हैं और मन से संतुष्ट हो सकते हैं।

टॉप यूनिवर्सिटीज की सूची
अगर आप टॉप क्वालिटी के कॉलेज की तलाश में हैं, तो फिलीपींस में ये मेडिकल कॉलेज प्रमुख माने जाते हैं:
– University of Santo Tomas
– Davao Medical School Foundation
– Our Lady of Fatima University
– AMA School of Medicine
– Angeles University Foundation

कितने भारतीय छात्र पहले से पढ़ रहे हैं?
साल 2024 में फिलीपींस में लगभग 9,665 भारतीय छात्र पढ़ाई कर रहे थे, जिनमें से अधिकतर MBBS स्टूडेंट्स हैं। वीजा में छूट के बाद यह संख्या और तेजी से बढ़ने की संभावना है।

यह मौका चूकना नहीं चाहिए
अगर आप बार-बार NEET देने, भारत के प्राइवेट कॉलेजों की फीस भरने, या विदेश जाने को लेकर असमंजस में हैं, तो फिलीपींस एक बैलेंस्ड, भरोसेमंद और सुलभ विकल्प हो सकता है।
कम खर्च, क्वालिटी एजुकेशन, इंटरनेशनल स्कोप और सेफ एनवायरनमेंट—ये सब मिलकर आपके डॉक्टर बनने के सपने को हकीकत में बदल सकते हैं।

तो अब सोचने में वक्त मत गंवाइए। मम्मी-पापा को साथ लीजिए, फिलीपींस जाइए, यूनिवर्सिटी देखिए और अपने मेडिकल करियर की नई शुरुआत कीजिए!

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed