Edinbox Hindi

26 जून को होने वाली UGC NET परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 26 जून 2025 को आयोजित होने वाली UGC NET जून परीक्षा का एडमिट कार्ड आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों की परीक्षा इस दिन निर्धारित है, वे अब अपना प्रवेश पत्र ugcnet.nta.ac.in वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी आवेदन संख्या और जन्मतिथि का उपयोग कर लॉगिन करना होगा।

पहले ही जारी की जा चुकी है परीक्षा शहर की जानकारी
NTA द्वारा 25, 26, 27 और 28 जून को आयोजित होने वाली परीक्षाओं के लिए एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप पहले ही जारी की जा चुकी है, जिसमें परीक्षा शहर की जानकारी दी गई थी।

एडमिट कार्ड में मिलेंगे ये विवरण
एडमिट कार्ड पर परीक्षा केंद्र का पूरा नाम और पता, परीक्षा की तारीख, समय, शिफ्ट, उम्मीदवार की फोटो, सिग्नेचर और महत्वपूर्ण निर्देश दिए जाते हैं। एडमिट कार्ड के साथ परीक्षा केंद्र पर एक वैध फोटो पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य है।

परीक्षा का समय और प्रारूप
UGC NET जून 2025 परीक्षा 25 जून से 29 जून के बीच दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक होगी। परीक्षा में दो खंड शामिल होंगे: पेपर-I और पेपर-II। दोनों खंडों में वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) पूछे जाएंगे। सभी प्रश्नों का उत्तर देना अनिवार्य होगा और उम्मीदवारों को कुल तीन घंटे का समय दिया जाएगा।

ऐसे करें UGC NET एडमिट कार्ड डाउनलोड
– सबसे पहले ugcnet.nta.ac.in वेबसाइट पर जाएं।
– होमपेज पर “UGC NET June 2025 Admit Card” लिंक पर क्लिक करें।
– अपनी आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज कर लॉगिन करें।
– स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा — इसे डाउनलोड करें।
– भविष्य में उपयोग के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड में दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़ें, समय से परीक्षा केंद्र पहुंचे और सभी जरूरी दस्तावेज साथ लेकर जाएं।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed