
मिस्ट्री थ्रिलर सीरीज का जादू दर्शकों पर हमेशा से ही छाया रहता है। यह जॉनर रहस्यों और रोमांच से भरपूर होता है, जिसमें किसी अपराध या रहस्यमय घटना की गुत्थी सुलझाई जाती है। कहानी के अंत तक हर राज खुलते हैं, जिससे दर्शक बिना पलक झपकाए स्क्रीन से जुड़े रहते हैं। इसी वजह से मिस्ट्री थ्रिलर की लोकप्रियता लगातार बढ़ती रहती है।
2025 में ऐसी ही एक धमाकेदार वेब सीरीज ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर तहलका मचा दिया है — क्रिमिनल जस्टिस सीजन 4। इस सीजन के पहले तीन एपिसोड रिलीज होने के बाद मेकर्स ने हर हफ्ते गुरुवार को नया एपिसोड रिलीज करने का निर्णय लिया, जिससे दर्शकों में इस सीरीज को लेकर इंतजार और उत्साह और बढ़ गया। अब तक इसके सात एपिसोड स्ट्रीम हो चुके हैं और हर नया एपिसोड लोगों को बेइंतिहा पसंद आ रहा है।
आधी अधूरी सीरीज का बेसब्री से इंतजार
पंकज त्रिपाठी की यह वेब सीरीज जियो हॉटस्टार पर जमकर छाई हुई है। 26 जून 2025 को रिलीज हुए सातवें एपिसोड को दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। हर एपिसोड में हत्या से जुड़े नए रहस्यों का पर्दाफाश हो रहा है, जो कहानी को और भी दिलचस्प बनाता जा रहा है। लोग बेसब्री से सीजन के आखिरी एपिसोड का इंतजार कर रहे हैं।
क्रिमिनल जस्टिस सीजन 4 ने 2025 में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली सीरीज बनने का गौरव हासिल किया है। इसमें पंकज त्रिपाठी के अलावा श्वेता बसु प्रसाद, मीता वशिष्ठ, राजेश खेरा, खुशबू अत्रे और आत्म प्रकाश मिश्रा जैसे अनुभवी कलाकार हैं। साथ ही मोहम्मद जीशान अय्यूब, सुरवीन चावला और आशा नेगी जैसे नए चेहरे भी दर्शकों को खूब प्रभावित कर रहे हैं।
कहानी की मुख्य धुरी है नर्स रोशनी सलूजा की हत्या, जिसका किरदार आशा नेगी ने निभाया है। मोहम्मद जीशान अय्यूब का किरदार डॉ. राज नागपाल इस अपराध का मुख्य संदिग्ध है। कहानी में एक नया मोड़ तब आता है जब सुरवीन चावला द्वारा निभाया गया अंजू नागपाल भी आरोपी बन जाता है, जिससे कहानी का रहस्य और भी जटिल हो जाता है और दर्शक इसे बांधे रखने में कामयाब हो रही है।
2025 की सबसे धमाकेदार मिस्ट्री सीरीज
क्रिमिनल जस्टिस मूल रूप से 2008 में आई ब्रिटिश टेलीविजन सीरीज का रीमेक है। इसका पहला सीजन 2019 में रिलीज हुआ था, जिसमें पंकज त्रिपाठी, विक्रांत मैसी, जैकी श्रॉफ और अनुप्रिया गोयनका प्रमुख भूमिकाओं में थे। दूसरा सीजन 2020 में आया जबकि तीसरा सीजन अगस्त 2022 में रिलीज़ हुआ। अब 2025 में चौथा सीजन दर्शकों के बीच तहलका मचा रहा है और मिस्ट्री थ्रिलर जॉनर की सबसे बेहतरीन प्रस्तुतियों में गिना जा रहा है।
इस साल की सबसे ज्यादा देखी गई इस सीरीज ने अपनी दमदार कहानी, सस्पेंस और शानदार एक्टिंग के ज़रिए ओटीटी पर क्रांति ला दी है और दर्शकों को हर गुरुवार नए एपिसोड का बेसब्री से इंतजार करने पर मजबूर कर दिया है।




Add comment