Edinbox Hindi

IIT JAM चौथे और अंतिम राउंड के नतीजे जारी, अब नहीं होगा कोई स्पॉट राउंड

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) दिल्ली ने मास्टर्स कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JAM 2025) के चौथे और अंतिम राउंड के नतीजे घोषित कर दिए हैं। संस्थान ने यह स्पष्ट कर दिया है कि अब कोई स्पॉट राउंड आयोजित नहीं किया जाएगा। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों को सीट आवंटित की गई है, उन्हें समय पर आगे की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। उम्मीदवार अपना आवंटन पत्र आधिकारिक वेबसाइट jam2025.iitd.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

IIT JAM काउंसलिंग 2025 के तहत एमएससी, एमएससी-टेक, एमएस (रिसर्च), डुअल डिग्री एमएससी-पीएचडी, संयुक्त पीजी कार्यक्रमों में प्रवेश के इच्छुक उम्मीदवारों का चयन किया जाता है। इस वर्ष चौथी प्रवेश सूची ही अंतिम चयन सूची है।

सीट बुकिंग के लिए 3 जुलाई अंतिम तिथि
जिन उम्मीदवारों को इस राउंड में सीट आवंटित हुई है, उन्हें 3 जुलाई 2025 तक सीट बुकिंग शुल्क का भुगतान करना अनिवार्य है। इसी तिथि तक उम्मीदवार अपनी उम्मीदवारी वापस भी ले सकते हैं। चूंकि स्पॉट राउंड आयोजित नहीं होगा, यह चयनित अभ्यर्थियों के लिए अंतिम अवसर है।

श्रेणीवार शुल्क विवरण
सीट स्वीकार कर चुके उम्मीदवारों को निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा:
– सामान्य, ओबीसी-एनसीएल, ईडब्ल्यूएस श्रेणी: ₹15,000
– एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी श्रेणी: ₹7,500

यह राशि संबंधित संस्थान को हस्तांतरित की जाएगी और आगे चलकर संस्थान शुल्क में समायोजित कर दी जाएगी।

विकल्पों में बदलाव संभव नहीं
जिन उम्मीदवारों ने पूर्व राउंड में ‘स्वीकार और अपग्रेड’ विकल्प चुना था, उनकी स्थिति अब स्वचालित रूप से ‘स्वीकार और फ्रीज’ में बदल दी जाएगी। शेष अभ्यर्थियों के लिए केवल ‘वापस लेने’ का विकल्प ही उपलब्ध रहेगा। संस्थान ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि घोषित तिथियों में कोई विस्तार नहीं किया जाएगा।

3000 सीटों पर होगा नामांकन
शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए JAM परीक्षा के माध्यम से देशभर के 22 IITs में लगभग 3,000 स्नातकोत्तर सीटों पर नामांकन किया जा रहा है। JAM के तहत एमएससी, एमएससी-टेक, संयुक्त एमएससी-पीएचडी, एमएस (रिसर्च) जैसे कार्यक्रमों में प्रवेश दिया जाता है।

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed