Edinbox Hindi

13 लाख से अधिक छात्रों को जल्द मिलेगी राहत, इस सप्ताह जारी हो सकता है CUET UG का रिजल्ट

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG) 2025 में भाग लेने वाले 13 लाख से अधिक छात्रों के लिए राहतभरी खबर सामने आई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही इस परीक्षा का रिजल्ट घोषित करने वाली है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, परिणाम इस सप्ताह के अंत तक या अगले सप्ताह की शुरुआत में जारी किए जा सकते हैं। रिजल्ट घोषित होते ही छात्र CUET की आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

परीक्षा शेड्यूल और उपस्थिति
CUET UG 2025 की परीक्षा 13 मई से 4 जून के बीच आयोजित की गई थी। यह परीक्षा देश और विदेश के कई परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में विभिन्न शिफ्टों में कराई गई थी। NTA के अनुसार, 13 लाख से अधिक छात्रों ने इस परीक्षा में भाग लिया था।

इस स्कोर के आधार पर छात्र देशभर के 250 से अधिक विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकेंगे। इनमें केंद्रीय विश्वविद्यालय, राज्य विश्वविद्यालय, डीम्ड यूनिवर्सिटी, और निजी संस्थान शामिल हैं।

फाइनल आंसर की भी जल्द
NTA ने 17 जून 2025 को प्रोविजनल आंसर की जारी की थी, जिसे 20 जून तक चुनौती देने का मौका दिया गया था। संभावना है कि फाइनल आंसर की किसी भी समय जारी की जा सकती है। इसके तुरंत बाद रिजल्ट प्रकाशित होने की संभावना है।

CUET UG: पिछले वर्षों में रिजल्ट जारी होने की तारीखें
वर्ष       रिजल्ट जारी होने की तारीख
2024            30 जुलाई
2023           15 जुलाई
2022           15 सितंबर

एडमिशन के लिए जरूरी दस्तावेज़
रिजल्ट के बाद छात्र स्कोरकार्ड के आधार पर विभिन्न विश्वविद्यालयों में आवेदन कर सकेंगे। ऐसे में ये दस्तावेज़ पहले से तैयार रखें:
– रिजल्ट का प्रिंटआउट (स्कोरकार्ड)
– 12वीं कक्षा की मार्कशीट
– फोटो पहचान पत्र (आधार/पैन/पासपोर्ट आदि)
– पासपोर्ट साइज फोटो
– जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
– स्कोरकार्ड में शामिल जानकारी:
प्राप्त अंक
कुल रैंक
विषयवार स्कोर
– अन्य महत्वपूर्ण विवरण

CUET UG 2025 का रिजल्ट ऐसे करें चेक
– आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं।
– होमपेज पर उपलब्ध “CUET UG 2025 Scorecard” लिंक पर क्लिक करें।
– अपनी एप्लिकेशन संख्या और जन्मतिथि दर्ज करें।
– आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
– इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।

रिजल्ट घोषित होने के बाद, विश्वविद्यालय अपनी-अपनी कटऑफ और काउंसलिंग प्रक्रिया की सूचना वेबसाइट या पोर्टल्स पर साझा करेंगे। ऐसे में छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से संबंधित विश्वविद्यालयों की आधिकारिक वेबसाइट पर नज़र बनाए रखें।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed