
राजस्थान राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (RSCERT) ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति योजना (NMMS) 2025 का परिणाम घोषित कर दिया है। जिन छात्रों ने परीक्षा दी थी, वे अब rajshaladarpan.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख सकते हैं।
रिजल्ट में मिलेंगी ये जानकारियां
छात्र रोल नंबर और जन्मतिथि के जरिए लॉगिन कर अपना परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं। परिणाम में छात्र का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र कोड, श्रेणी, जन्मतिथि, एमएटी (Mental Ability Test) और सैट (Scholastic Aptitude Test) स्कोर, कुल प्राप्तांक जैसे विवरण शामिल होंगे। राजस्थान एनएमएमएस 2025 परीक्षा का आयोजन 19 जनवरी को किया गया था।
सालाना ₹12,000 की छात्रवृत्ति
रिजल्ट जारी होने के बाद योग्य छात्रों को अधिकारियों द्वारा तय की गई औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी। सभी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद छात्रों के बैंक खाते में सालाना ₹12,000 की छात्रवृत्ति राशि भेजी जाएगी, जिससे वे बिना किसी आर्थिक परेशानी के अपनी पढ़ाई जारी रख सकें।
राजस्थान NMMS 2025 परिणाम ऐसे करें चेक
1. आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.rajasthan.gov.in पर जाएं।
2. होमपेज पर ‘रिजल्ट’ सेक्शन में जाएं।
3. अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
4. कैप्चा कोड भरें और ‘खोज’ (Search) बटन पर क्लिक करें।
5. स्क्रीन पर आपका परिणाम दिखाई देगा।
6. रिजल्ट को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
छात्रवृत्ति पाने के लिए छात्रों को सभी जरूरी दस्तावेज सही समय पर जमा करने होंगे।




Add comment