Edinbox Hindi

CUET UG 2025 की अंतिम उत्तर कुंजी जारी, जल्द आ सकता है रिजल्ट

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट – अंडरग्रेजुएट (CUET UG 2025) की अंतिम उत्तर कुंजी (Final Answer Key) जारी कर दी है। परीक्षार्थी अब cuet.nta.nic.in पर जाकर इसे देख और डाउनलोड कर सकते हैं। इसके आधार पर वे अपने संभावित स्कोर का अनुमान भी लगा सकते हैं।

हर विषय की उत्तर कुंजी उपलब्ध
CUET UG की यह अंतिम उत्तर कुंजी सभी विषयों के लिए जारी की गई है, जिसे PDF फॉर्मेट में डाउनलोड किया जा सकता है।
मार्किंग स्कीम:
हर सही उत्तर पर +5 अंक
हर गलत उत्तर पर -1 अंक

जल्द आ सकता है रिजल्ट
अब जब अंतिम उत्तर कुंजी जारी हो चुकी है, तो उम्मीद है कि CUET UG 2025 का परिणाम जल्द घोषित किया जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें।

परीक्षा विवरण
परीक्षा तिथियां: 13 मई से 4 जून 2025
परीक्षा केंद्र: भारत में 388, विदेशों में 24
विषय: कुल 37 विषय, 13 भाषाएं, 23 डोमेन-स्पेसिफिक विषय, 1 सामान्य योग्यता परीक्षा

प्रक्रिया का समयरेखा
अनंतिम उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्स शीट: 17 जून
आपत्तियां उठाने की अंतिम तिथि: 20 जून
विषय विशेषज्ञों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी जारी

CUET UG Final Answer Key 2025 डाउनलोड करने के स्टेप्स
1. आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं।
2. होमपेज पर दिए गए “CUET UG Final Answer Key 2025 लिंक” पर क्लिक करें।
3. विषयवार उत्तर कुंजी PDF डाउनलोड करें।
4. भविष्य में उपयोग के लिए इसे सेव कर लें।

ध्यान दें: अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर ही परिणाम तैयार किया जाएगा। इसलिए यह छात्रों के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज है।

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed